फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक को महंगी गाड़ियों का शौक, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Mon, 16 Sep 2019 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस - फोटो : instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल के पति निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनास सीनियर के घर में हुआ था। साल 2006 में जब उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की उम्र महज 13 साल थी। इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर काफी कामयाबी मिली।

विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस - फोटो : social media
7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग-एल्बम ला चुके हैं। आज हम आपको निक की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 27 साल के निक जोनस की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा निक महंगी गाड़ियों के मालिक हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
nick jonas
इतना ही नहीं अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक का ये घर उनके पेरेन्ट्स का नहीं बल्कि उनका ही खरीदा हुआ है। निक को बड़े-बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। एक खबर के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है।

4 of 5
PRIYANKA CHOPRA NICK JONAS - फोटो : SELF
2014-2016 तक उन्हें कई मैगज़ीन्स ने 'सेक्सिएस्ट मेन' की लिस्ट में जगह दी थी। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। निक के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter

पिछले साल रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हाल ही में निक जोनस के बैंड जोनस ब्रदर्स के सकर (Sucker) गाने को वीएमए अवॉर्ड्स समारोह में बेस्ट पॉप सिंगल का अवॉर्ड मिला है। वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की तो वह लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें