फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: निया शर्मा का बोल्ड अंदाज और भूमि संग रोमांटिक हुए अर्जुन, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 15 Jun 2022 10:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बात बॉलीवुड की हो तो सितारों की लंबी फैन फॉलोइंग होती है और फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। इसके अलावा सिनेमा की दुनिया से रोजाना लोगों के मनोरंजन से जुड़ी नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। इस समय भी किसी सेलेब्स की कोई नई फिल्म रिलीज हो रही है, तो वहीं निजी जिंदगी को लेकर भी सितारों ने जानकारियां साझा की हैं। तो चलिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का जहां सीरियल में सिंपल अवतार देखने को मिलता है तो वहीं सोशल मीडिया पर  अपने बोल्ड अंदाज से वह फैंस के होश उड़ा देती हैं। वह अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर निया शर्मा ने बेहद बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय भूमि पेडनेकर संग अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और 45 दिनों का शूट पूरा हो चुका है। इसी क्रम में अभिनेता ने कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों मस्ती भरे और रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

4 of 11
हिना खान - फोटो : insta
अभिनेत्री हिना खान इन दिनों जैसे घुमक्कड़ हिना बन गई हैं। वह हाल ही में मिस्र में लंबे वेकेशन पर गई थी, जहां से उन्होंने बैक टू बैक तस्वीरें शेयर की थीं और अब इस समय अभिनेत्री दुबई में छुट्टियां बिता रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें जिराफ को प्यार से ट्रीट करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूबीना दिलैक हाल ही में फिल्म अर्ध में नजर आई हैं और इस समय वह रोहित शेट्टी के शो खतरों की खिलाड़ी सीजन 12 के शूट में व्यस्त हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को हमेशा दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही अब निर्देशक भी बन गई हैं। दरअसल उन्होंने पहली बार एक गाने को निर्देशित करने की कमान संभाली है। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए दिलबर गर्ल ने कैप्शन में लिखा, 'पहली बार एक संगीत वीडियो का निर्देशन करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव था!'
विज्ञापन

7 of 11
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta
अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म की पूरी टीम इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी क्रम में अब तक फिल्म के गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। अब मेकर्स ने जुग जुग जियो का एक और गाना रिलीज करने का फैसला किया है। वरुण धवन ने जानकारी दी है कि फिल्म का नया गाना 'पहले प्यार' को कल रिलीज किया जाएगा।

8 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : insta
अभिनेता सुनील शेट्टी भी इस समय अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।  सेट से उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह डेशिंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने ब्लू कलर की शर्ट और जींस के साथ ब्लैक चश्में में हैंडसम लग रहे हैं।

9 of 11
अक्षय कुमार, अभिनेता सूर्या - फोटो : insta
अभिनेता अक्षय कुमार ने साउथ स्टार सूर्या संग अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों अभिनेताओं का अलहदा अंदाज दिखाई दे रहा है। सूर्या अक्षय कुमार की गोद में लेटे नजर आ रहे हैं। दरअसल पृथ्वीराज के बाद अब अक्षय कुमार की नई फिल्म आने वाली है, जो तमिल मूवी सोरारई पोटरु की रीमेक होगी। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या कैमियो रोल में दिख सकते हैं।

10 of 11
राजकुमार राव - फोटो : insta
अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म हिट-द फर्स्ट केस रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इससे पहले मेकर्स फिल्म का टीजर रिलीज करने वाले हैं और इसमें सिर्फ दो दिन बाकी हैं। अभिनेता राजकुमार राव इस समय नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में हैं जहां से उन्होंने अपनी शानदार तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

11 of 11
मेहश बाबू अपने परिवार के साथ - फोटो : insta
दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए भी तैयार है। फिलहाल अभिनेता ने अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें