फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो रिसेप्शन के बाद अनुष्का करेंगी 3 'विराट' धमाके, जानकर हिल जाएंगे फैंस

Thu, 21 Dec 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने चुपचाप शादी कर अपने फैंस को चौंका दिया। चार महीने पहले से ही विराट-अनुष्का ने शादी की प्लानिंग शुरू कर दी थी। अब शादी, हनीमून के बाद आज विरुष्‍का का रिसेप्‍शन है। इस रिसेप्‍शन में पीएम मोदी को भी इनवाइट किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा
फिल्म 'फिल्लौरी' के बाद से अनुष्‍का की कोई फिल्म नहीं आई है। लेकिन 2018 में अनुष्‍का बड़ा धमाका करने जा रही हैं। अगले साल अनुष्का की एक साथ 3 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। पहली है 'परी', दूसरी 'सुई धागा' और तीसरी आनंद एल राय की फिल्म।

पढ़ें- Bigg Boss 11: हितेन की पत्नी गौरी ने शिल्पा-हिना पर किया बड़ा खुलासा, कौन है ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा
आनंद एल राय की फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ। इसमें अनुष्का, शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। इस बार अनुष्का ने कुछ अलग करने की कोशिश की है। अनुष्‍का की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप हुई हैं। 
  पढ़ें- हीरा व्यापारी की बेटी है 'बाहुबली' की ये हीरोइन, फ्लॉप फिल्मों के बावजूद हैं करोड़ों की मालकिन

4 of 6
अनुष्का शर्मा
1. परी (9 फरवरी 2018):
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर पर आधारित है। कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अनुष्का शर्मा खुद ही प्रोड्यूस कर रही हैं और इसके डायरेक्टर प्रोसित रॉय हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा
2. सुई धागा (2 अक्टूबर 2018):
महात्मा गांधी के मेड इन इंडिया के कॉन्सेप्ट पर आधारित अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। यह पहला मौका है जब अनुष्का और वरुण साथ में आएंगे। हाल ही में ही वरुण ने फिल्म से अपने किरदार का पोस्टर रिलीज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शर्मा
3. आनन्द एल. राय की फिल्म (21 दिसम्बर 2018):
शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर आनन्द एल राय की इस फिल्म का नाम डिसाइड नहीं किया है। इसको लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें