फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हसीन दिलरुबा' बनीं तापसी, 'बाहुबली' अभिनेत्री को नहीं मिल रहा काम, पांच खबरें

Tue, 17 Dec 2019 02:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तमन्ना भाटिया, तापसी पन्नू, अर्जुन कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी पन्नू बनीं हसीन दिलरुबा
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आने वाली हैं। तापसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीजिंग डेट भी बताई है। इसके तस्वीर को साझा करते हुए तापसी ने लिखा, 'मैं बुरी हो सकती हूं लेकिन मैं उसमें भी सम्पूर्ण हूं।' इसके साथ तापसी ने बताया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितम्बर 2020 को रिलीज होगी। बता दें कि आनंद एल राय की फिल्म में तापसी के साथ अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
riteish deshmukh and genelia - फोटो : amar ujala
जेनेलिया ने किया पति रितेश को बर्थडे विश
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी उन्हें जन्मदिन की सुभकामनाएं दी हैं। जेनेलिया पति रितेश और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में जेनेलिया लिखा, 'मैं आज वहीं बात कहूंगी, जो मैं तब भी कहूंगी जब तुम 100 साल के हो जाओगे। तुम मेरे आज हो और मेरा आने वाला हर दिन। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारे। हमेशा के लिए तुम्हारी'। इस तस्वीर को रितेश- जेनेलिया के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 6
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
अर्जुन ने की मजनू भाई के साथ फोटो शेयर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अर्जुन समय-समय पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। ऐसे में अर्जुन ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी शादी समारोह की है जो कि बहुत पुरानी है। तस्वीर में अर्जुन कपूर काफी मोटे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, 'मजनू भाई और उनके तीन सिपाही'। तस्वीर में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ अक्षय मारवह और मोहित मारवाह भी नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Tamannah Bhatia
बाहुबली की हीरोइन को क्यों नहीं मिल रही फिल्में?
फिल्म बाहुबली में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को इन दिनों फिल्में नहीं मिल रही हैं। तमन्ना को फिल्मों से ज्यादा आइटम नंबर्स के ऑफर्स आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक पिछले दो साल में तमन्ना को फिल्मों के कम ही ऑफर मिले हैं। इस दौरान उन्होंने जिन फिल्मों में स्पेशल गानों पर डांस किया है, उनमें कन्नड़ फिल्म जगुआर, केजीएफ चैप्टर 1, महेश बाबू की फिल्म सरिलेरू नीकिवारु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Trishala Dutt - फोटो : instagram
त्रिशाला की फोटो पर मान्यता ने किया कमेंट
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने अपेन वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने कमेंट किया है। तस्वीर पर कमेंट करते हुए मान्यता ने हार्ट शेप इमोजी बनाए। बता दें कि बीते दिनों भी त्रिशाला ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी। उस तस्वीर पर भी मान्यता ने कमेंट किया था।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें