फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के फिल्मी कमबैक से सनी लियोनी के लाल साड़ी में डांस तक, पांच खबरें

Thu, 24 Oct 2019 08:21 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिशा पाटनी और सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वॉर ने की 307 करोड़ रुपये की कमाई
ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर की कमाई जारी है। फिल्म का ताबड़तोड़ एक्शन और ऋतिक- टाइगर की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है। बता दें कि एक तरफ जहां फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स बनाए थे तो वहीं अब तक फिल्म ने कुल 307.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
disha patani - फोटो : disha patani
दिशा पाटनी की मिरर सेल्फी
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ अपने फोटोज बल्कि वीडियोज भी फैंस के लिए शेयर करती हैं। डांस के साथ ही दिशा फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में दिशा ने एक नया फोटो शेयर किया है। ये फोटो एक मिरर सेल्फी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 

4 of 6
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख खान का फिल्मी कमबैक
बॉलीवुड के किंग खान फिल्म जीरो के बाद से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म साइन भी नहीं की है। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है जिससे शाहरुख की अगली फिल्म का खुलासा होता दिख रहा है। दरअसल एक फंक्शन में एक निर्देशक हरि शंकर ने एटली की तारीफ करते हुए इस खबर को लगभग पक्का कर दिया है कि शाहरुख एटली की फिल्म से ही वापसी करेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
Sunny Leone - फोटो : social media
लाल साड़ी में सनी लियोनी का डांस वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में सनी के फोटोज और वीडियोज वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। अब सोशल मीडिया पर सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं और एक गाने पर डांस कर रही हैं। बता दें कि ये फिल्म के गाने का शूटिंग वीडियो है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
कमांडो 3 का ट्रेलर रिलीज
विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में विद्युत ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनका साथ दे रही हैं अदा शर्मा और अंगिरा धार। बता दें कि फिल्म कमांडो सीरीज की तीसरी कड़ी है जोकि 29 नवंबर को रिलीज होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें