टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर के लिए भावुक हुईं मां आयशा
फिल्म वॉर की सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ अब फिल्म बागी 3 के शूट में बिजी हैं। फिलहाल फिल्म का शूट सार्बिया में जारी है, जहां जीरो डिग्री तापमान में भी टाइगर को शर्टलेस सीन करने पड़ रहे हैं। ऐसे में शूटिंग के वक्त टाइगर की मां आयशा भी उनके साथ मौजूद हैं। आयशा ने टाइगर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक मैसेज लिखा, 'अपने बेटे के साथ लोकेशन पर मौजूद हूं जहां वो बिना कपड़ों के बदन 0 डिग्री तापमान में शूट कर रहा है। डेडिकेशन, मेहनत, अनुशासन, विल पावर और परफेक्शन के साथ वो अपने सारे काम करता है और यही कारण है कि मैं उसकी फैन हूं। टीम टाइगर, अहमद खान, एनजीई और क्रू का शुक्रिया, जिसके सहारे टाइगर ऐसी कठिन परिस्थितियों में शूटिंग को कर पा रहे हैं ताकि ये एक शानदार फिल्म साबित हो।'