फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाजी में बड़ा बदलाव! और ब्रूस ली की बेटी ने हर्जाने में मांगे 214 करोड़ रुपये, पांच खबरें

Sat, 28 Dec 2019 08:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तानाजी, ब्रूस ली - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन, बॉलीवुड, तानाजी - फोटो : ANI
रिलीज से पहले फिल्म तानाजी में हुआ ये बदलाव
फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म में एक बड़ा बदलाव किया गया है। इस फिल्म के एक सीन में दिखाई दे रहे ध्वज में से 'ओम' शब्द हटा लिया गया है। इस गलती को इतिहासकारों द्वारा बताया गया था। जिसके बाद ये फैसला लिया गया। गौरतलब है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा ने किया वरुण और भूमि की फिल्म को ना
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म करने के लिए मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह कियारा ने डेट्स नहीं होना बताई है। गौरतलब है कि निर्देशक शशांक खेतान, वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी को लेकर एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाले थे। जिसके लिए कियारा ने मना कर दिया है।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
मेघना गुलजार की मसाज करती दिखीं दीपिका
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच समय निकालकर दीपिका सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े वीडियो अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में दीपिका फिल्म 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार की मसाज करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल भी हो रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन
अजय देवगन फिल्म निर्देशक लव रंजन की आगामी फिल्म में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि अजय ने खुद की है। पिंकविला से बात करते हुए अजय ने बताया 'ये प्रोजेक्ट हो रहा है, मैं अपने काम में फंसा हुआ था, इसलिए डेट्स आगे बढ़ रही थीं, आशा है कि ये फिल्म साल 2020 के आखिर तक शुरू हो जाएगी।' गौरतलब है कि अजय अपनी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरीयर की शूटिंग में व्यस्त थे। तो वहीं रणबीर कपूर भी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए इस फिल्म के लिए डेट्स को आगे बढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bruce lee - फोटो : getty images
ब्रूस ली की तस्वीर इस्तेमाल करने पर बेटी ने मांगे इतने करोड़
मार्शल आर्ट्स फिल्म स्टार ब्रूस ली की बेटी शैनन ली ने एक चीनी रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। शैनन ने आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट बिना राइट्स खरीदे पिता की तस्वीर का 15 साल से इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने मामले में रेस्टोरेंट से करीब 214 करोड़ रुपए की मांग की है। हालांकि रेस्टोरेंट ने कहा कि लोगों को चीनी अधिकारियों ने बहुत पहले ही अधिकृत कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें