मनो
- फोटो : सोशल मीडिया
मनो की मौत
साउथ इंडियन एक्टर मनो की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मनो की मौत एक कार हादसे में हुई। हादसे के वक्त मनो के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मनो की पत्नी की हालत गंभीर है और चेन्नई के रामचंद्रन अस्पताल में उनका इलाज जारी है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनो दिवाली पर अपनी पत्नी के साथ कार से कहीं जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार नियंत्रण से बाहर हो गई और हादसा हो गया।