फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में क्यों घिरीं सनी लियोनी, अभिनेत्री गुल ने क्यों पहनी 14 साल पुरानी ड्रेस?

Wed, 30 Oct 2019 03:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी और गुल पनाग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में दो खबरें, जिसमें एक खबर है सनी लियोनी तो दूसरी खबर है गुल पनाग की।
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : amar ujala
सनी लियोनी पर चोरी का आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं और इसकी वजह है उनपर लगा चोरी का आरोप। दरअसल हाल ही में सनी ने एक चैरिटी के लिए एक पेंटिंग बनाई थी, इस पेंटिंग को लेकर सनी पर नकल का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सनी ने जो तस्वीर बनाई है वो फ्रांसीसी पेंटर मलिका फाव्रे की पेंटिंग से मिलती है। डायटसब्या नामक एक इंस्टाग्राम अकांउट ने फार्वे और सनी की तस्वीर के स्नैपशॉट  शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : social media
इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सनी लियोनी ने कहा- 'हैलो..आपको सही जानकारी देती हूं, मुझे इस कलाकृति की एक तस्वीर दी गई थी और तब मैंने इसे पेंट करने का निश्चय किया। मैंने कभी भी ऐसा दावा नहीं किया है कि इसे बनाने का विचार मेरा है। मैंने महज एक तस्वीर को देख, उसे पसंद कर इसे पेंट किया। इसे चैरिटी के लिए कैंसर रोगियों के काम में लगाया जा रहा है।'


4 of 5
गुल पनाग - फोटो : Instagram
गुल पनाग ने पहने पुराने कपड़े
दिवाली के खास मौके पर सेलेब्स खूब सजे धजे नजर आए। खास मौके पर सोशल मीडिया सेलेब्स के फोटोज भी जमकर वायरल हुए। इस बीच गुल पनाग के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुए, जिसकी वजह है पुराने कपड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gul Panag - फोटो : instagram
दरअसल दिवाली के मौके पर गुल ने अपना ही 14 साल पुराना सूट पहना। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गुल ने लिखा- 'इस दिवाली और आने वाले साल के लिए मेरी थीम है- रीयूज़ और रिसाइकल। यह स्थायी है और इससे लागत भी कम होती है।' गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने 20 साल पुरानी स्विमसूट पहने भी फोटो शेयर किया था।



पढ़ें: जान पर खेलकर शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, आग से खुद भी झुलसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें