फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 करोड़ के घर में रहता है ये पॉपुलर एक्टर, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें

Mon, 14 Oct 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण - फोटो : Social Media
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है। हाल ही में राम चरण के पिता और सुपरस्टार Chiranjeevi की फिल्म "सई रा नरसिम्हा रेड्डी" रिलीज हुई है। तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल कर रही है। इस बात से राम चरण बेहद खुश हैं। चिंरजीवी की तरह ही राम चरण भी टॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। आइए आज आपको बताते हैं राम चरण की लग्जरी लाइफ के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Ram Charan
फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से पैसा कमाने वाले राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ के बंगले में रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ram Charan
रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण के नेट वर्थ 1300 करोड़ रुपये है। रामचरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी रामचरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। वो MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। रामचरण एक फिल्म के लिए करीब 12 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। 

4 of 5
राम चरण तेजा

राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम कोनिडेला प्रॉडक्शन कंपनी है। राम चरण ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं और एक तमिल फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गाया है।रामचरण की गिनती साउथ के सुपर स्टार्स में होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की एक ही फिल्म 'जंजीर' की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी के साथ राम चरण तेजा

रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR भी हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें