ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
ड्वेन जॉनसन को पसंद है बॉलीवुड
हॉलीवुड एक्टर और पूर्व रेसलर ड्वेन जॉनसन की भारत में अच्छी-खासी लोकप्रियता है। साल के अंत में उनकी फिल्म 'जुमांजी' भी रिलीज होने जा रही है। जिसके प्रमोशन में वो जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक न्यूज एजेंसी बात करते हुए भारतीय पिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। ड्वेन ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा काफी पसंद है और वो कभी न कभी बॉलीवुड पिल्म जरूर करेंगे। उनका मानना है कि बॉलीवुड एक्शन फिल्म में काम करना उनके लिए मजेदार होगा।