फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ऋषि ने नहीं देखी रणबीर की 'रॉकस्टार', CAA पर अनन्या को नहीं अधिक जानकारी, पांच खबरें

Fri, 20 Dec 2019 02:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषि कपूर, रॉक्स्टार, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media
'शिकारा' करेगी कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई गई है। इस पोस्टर को विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'तीस साल बाद हमारी कहानी कही जाएगी। सबसे बुरे समय की एक कालातीत प्रेम कहानी'। इस फिल्म का ट्रेलर 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं इसके एक महीने बाद 7 फरवरी 2020 को ये फिल्म रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

3 of 6
Rishi and Ranbir Kapoor
ऋषि कपूर ने नहीं देखी रणबीर की ये फिल्में
ऋषि कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो अपनी और बेटे रणबीर कपूर की फिल्में नहीं देखते। ऋषि का कहना है कि वो फिल्मों को जज नहीं कर सकते हैं। इसलिए वो ना ही खुद की फिल्में देखते हैं और ना ही बेटे की फिल्में। ऋषि ने बताया कि उन्होंने बेटे रणबीर की रॉकस्टार, तमाशा, अंजाना-अंजानी जैसी फिल्में भी नहीं देखीं। हालांकि उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नीतू सिंह बेटे और पति दोनों की फिल्में देखती हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती हैं।

4 of 6
Ananya Panday - फोटो : file photo
अनन्या पांडे ने CAA पर ये कहा
पूरे देश में नागरिकता कानून को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब अनन्या पांडे ने भी इस पर अपनी बात रखी है। अनन्या का कहना है कि 'मुझे लगता है कि आवाज उठाना महत्वपूर्ण है और आवाज को जिम्मेदारी से उठाना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन, यह कहते हुए कि, मुझे लगता है कि ऐसा करने से पहले आपके पास ज्ञान होना चाहिए। और मुझे लगता है कि जब बात राजनीति की आती है, तो मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है कि मैं स्टैंड ले सकूं। मुझे पता है कि मैं एक अभिनेता हूं और जो कुछ भी मैं कहती हूं लोग उससे प्रभावित होते हैं, और आप जानते हैं कि मैं जो कुछ कह रही हूं, वह बहुत सारे लोगों को प्रभावित करेगा। इसलिए मैं सिर्फ एक बात कहूंगी कि मुझे सारे तथ्यों के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन

5 of 6
Sara Ali Khan and Taimur - फोटो : file photo
तैमूर को सारा ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बहन सारा अली खान ने तैमूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों के साथ सारा ने लिखा है, 'जन्मदिन की शुभामनाएं छोटे टिम टिम'। इस तस्वीर को सारा और तैमूर दोनों के ही फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
निकम्मा से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करेंगी शिल्पा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से फिल्मों में नजर आएंगी। शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। शिल्पा इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में शिल्पा ने लिखा, 'निकम्मा की रिलीज डेट घोषित करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म 05 जून 2020 को रिलीज होगी। शब्बीर के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। अब मैं आप लोगों का फिल्म देखने का इंतजार और नहीं कर सकती। थिएटर में मिलेंगे।' बता दें कि शिल्पा लंबे समय से फिल्मों से दूर थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें