फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मर्दानी 2' को लेकर निर्माता को लीगल नोटिस, बेटे के डेब्यू पर ये बोले बॉबी, पांच खबरें

Thu, 28 Nov 2019 05:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रानी मुखर्जी, बॉबी देओल - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर आती रहती है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर रिलीज होता है तो कभी कोई गाना रिलीज होता है। ऐसे में हर खबर को हम आप तक पहुंचाते हैं। ऐसी ही पांच खबरें आपको बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मर्दानी - फोटो : फिल्म
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' का विरोध
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 2' को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म को लेकर कोटा के पार्षद गोपाल मंडा की तरफ से उनके वकील ने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा, फिल्म के डायरेक्टर गोपी पुथरन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में फिल्म से कोटा शहर का नाम हटाने या फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही गई है। साथ ही लीगल नोटिस में ये भी कहा गया है कि ऐसा नहीं किया तो अग्रिम कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Panipat - फोटो : social mumbai
अर्जुन कपूर को नहीं है ट्रोलर्स की परवाह
आशुतोष गोवारीकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' का पोस्टर रिलीज होते ही उस पर प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं। कोई इसके पोस्टर की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे ट्रोल भी कर रहा है। ऐसे में इसे लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक ईवेंट के दौरान कहा, 'अगर लोग मुझे लेकर मजाक बनाते हैं तो मुझ पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप इस फिल्म का मजाक बना रहे हैं तो आप उनका मजाक बना रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।'

4 of 6
vicky kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल ने पहली बार देखा 'स्नोफॉल'
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने सेट से खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार स्नोफॉल देखी है' उनकी इस तस्वीर पर साथी कलाकार कमेंट कर उनके काफी मजे ले रहे हैं। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर सहित सितारे इस तस्वीर पर उनकी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Parineeti Chopra - फोटो : Instagram
फिट होकर परिणीति पहुंची बैडमिंटन कोर्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। हाल ही में परिणीति को फिल्म के लिए बैडमिंटन प्रैक्टिस करते हुए गले में चोट लग गई थी। खबर आ रही है कि परिणीति ठीक हो गई हैं। परिणीति ने खुद बताया है कि 'हां, ये खबर बिल्कुल सच है। मैं 100 प्रतिशत फिट हूं और मैं अपनी बैडमिंटन प्रैक्टिस दोबारा शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। मैं अपनी फिल्म की पूरी टीम को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करती हूं और मेरी मेडिकल टीम का भी जिन्होंने मुझे जल्दी ठीक होने में मदद की।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेटे के साथ बॉबी देओल - फोटो : Social Media
सनी देओल के बेटे के बाद अब बॉबी के बेटे के डेब्यू पर निगाहें
सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। लेकिन अब सबकी निगाहें बॉबी देओल के बेटे आर्यमान पर टिकी हुई हैं। सभी को अब आर्यमान के डेब्यू का इंतजार है। हालांकि, बॉबी ने साफ किया है कि आर्यमान के फिल्मों में आने में अभी समय है। आर्यमान अभी 18 साल के हैं और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। बॉबी का कहना है कि आर्यमान फिल्मों में करियर तो जरूर बनाएंगे लेकिन फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें