फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत बोलीं- 'मुख्यमंत्री के लिए तड़प रही हूं', यूजर ने कहा- 'बहन मुंबई का CM कब से होने लगा'

Thu, 28 Nov 2019 05:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : social media
महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार शाम शिवाजी पार्क में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। इस बीच राखी सावंत ने उन्हें लेकर बयान दिया है। राखी ने कहा है कि उनके डीएनए में ही राजनीति है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि महाराष्ट्र के सीएम के लिए मैं बहुत तड़प रही हूं। मैं पहले दिन से चाहती हूं कि उद्धव ठाकरे जी मुख्यमंत्री बने। पवार साहब और ठाकरे जी अच्छी सरकार बनाएं। राखी ने आगे कहा ठाकरे जी के सीएम बनने से मराठियों और सभी जातियों के लिए अच्छा होगा। पवार साहब ने जो भी फैसले लिए वो काफी अच्छे थे। उन्होंने अपनी टीम से कई बुरे लोगों को निकाल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
हालांकि यूजर्स ने राखी को इस वीडियो के लिए ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- बहन मुंबई में कब से मुख्यमंत्री बनने लगे। मुख्यमंत्री पूरे राज्य का होता है। एक अन्य ने लिखा- कुछ मालूम तो है नहीं फालतू में बड़बड़ करती रहती हो।

4 of 5
Rakhi, Amit Shah - फोटो : instagram
इससे पहले भी राखी ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था- 'लो कर लो बात बोला था न मैंने। पवार साहब को शिवसेना को लड़ो मत सोचो मत इतना टाइम नहीं है। देख लो मोदी जी कितने पावरफुल हैं। तुम लोगों की लड़ाई देख रातों रात अमित शाह ने पवार साहब को फोन कर दिया। भाई उधर कुछ मिलेगा नहीं उधर जाओगे तो उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi sawant - फोटो : Twitter
बता दें राखी सावंत को बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में गिना जाता है जिनकी देश दुनिया में हो रही घटनाओं पर नजर बराबर बनी रहती है। राखी वीडियो शेयर कर अपनी राय भी जाहिर करती हैं। इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें