फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़की' बने राजकुमार, वर्दी में दिखे अजय, दबंग 3 और गुड न्यूज का कलेक्शन, छह खबरें

Thu, 02 Jan 2020 03:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजकुमार राव, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  छह खबरें...
विज्ञापन

2 of 7
rajkumar rao
वायरल हो रहे हैं राजकुमार के लुक्स
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म है लूडो। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव ने हाल ही में लूडो फिल्म से अपने दो लुक्स साझा किए। एक लुक में जहां राजकुमार राव लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे लुक में राजकुमार का रेट्रो अंदाज नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां राजकुमार के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने राजकुमार राव के लड़की वाले अंदाज की तुलना आलिया भट्ट से की है।
 
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
फिल्म 'द बिग बुल' से अभिषेक बच्चन की वापसी
लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। अभिषेक की अगली फिल्म द बिग बुल है।  'द बिग बुल' का फर्स्ट पोस्टर जारी हो गया है।  फिल्म के पहले पोस्टर में अभिषेक बच्चन अंधेरें में नजर आ रहे हैं।  जानकारी के मुताबिक फिल्म 1990 से 2000 के बीच हुई सच्ची घटनाओं और भारत के फाइनैंशल फील्ड में हुए बदलाव पर आधारित  है। फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित प्रड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी कर रहे हैं।
 

4 of 7
ajay devgn
'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सामने आया अजय देवगन का लुक
फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के बाद अजय देवगन 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है, जिसमें अजय देवगन वर्दी में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था।
 
विज्ञापन

5 of 7
deepika - फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण का बर्थडे प्लान
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल फिलहाल में अपनी फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं पांच जनवरी को दीपिका का जन्मदिन भी है। ऐसे में इसका खुलासा हो गया है कि दीपिका अपना जन्मदिन कैसे मनाएंगी। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका अपना 34वां बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाएंगी। वो अपना पूरा दिन उन्हीं के साथ बिताएंगी।
विज्ञापन

6 of 7
दबंग 3, गुड न्यूज - फोटो : Social Media
दबंग 3 और गुड न्यूज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
2019 के अंत में सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों ने सिनेमाघर में दस्तक दी। सलमान खान जहां दबंग 3 के साथ मैदान में उतरे तो वहीं अक्षय कुमार ने करीना कपूर खान के साथ में गुड न्यूज दी। 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई दबंग 3 ने कुल 131.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई गुड न्यूज ने 117.10 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, वरुण शर्मा - फोटो : Social Media
रूही अफजा से सामने आया स्टार्स का लुक
राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म रूही अफजा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। हालांकि ये फर्स्ट लुक ऑफिशियल नहीं माना जा रहा है, बल्कि फिल्म का एक सीन दिख रहा है। पोस्टर में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा का लुक दिख रहा है। बता दें कि हाल ही में राजकुमार फिल्म लूडो में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं जान्हवी कपूर की घोस्ट स्टोरीज भी एक जनवरी को रिलीज हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें