फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की बेटियां हुईं भावकु, तस्वीर में दिखा अक्षय का 'भूतिया' पांव, पांच खबरें

Thu, 12 Dec 2019 05:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान, रजनीकांत- सौंदर्या और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म काला के एक सीन में रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
भावुक हुईं रजनीकांत की बेटियां
12 दिसंबर को रजनीकांत अपना जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हर कोई रजनीकांत को शुभकामनाएं दे रहा है। इस बीच रजनीकांत की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपको ताउम्र फॉलो करूंगी, बस आपके चेहरे पर यह मुस्कराहट देखने के लिए...हैप्पी बर्थ-डे अप्पा।' वहीं सौंदर्या ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी, मेरे पिता, आप मेरे सब कुछ हैं, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'




विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
गिन्नी के लिए कपिल का मैसेज
कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस खास मौके पर कपिल ने गिन्नी के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है। कपिल ने लिखा, 'आज हमारी शादी की पहली सालगिरह है। इस प्यार और सम्मान के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया जो आपने हमें और हमारी बेटी को दिया है। भगवान ने हमें जो तोहफा दिया है उसके लिए मैं उनका जितना शुक्रिया अदा करूं उतना कम है।'

4 of 6
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
तैयार है दबंग 4 की स्क्रिप्ट
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर दबंग 3 दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज के पहले सलमान फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान ही एक इंटरव्यू में सलमान ने बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल सलमान से जब पूछा गया कि इन दिनों फिल्ममेकर्स सीक्वल के लिए परेशान हो रहे हैं और आपने फिल्म का प्रीक्वल लाया है। तो सलमान खान ने कहा कि, 'हमारे पास दबंग 4 की स्क्रिप्ट भी तैयार है।'
विज्ञापन

5 of 6
Street Dancer 3D - फोटो : amar ujala mumbai
वरुण धवन का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। ऐसे में आज वरुण ने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दे दी है। वरुण ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा। फिल्म के इस पोस्टर में वरुण धवन की शानदार बॉडी नजर आ रही है। वहीं उनके टैटू भी सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के 'भूतिया पैर'
अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज दिसंबर में रिलीज हो जाएगाी। फिल्म की रिलीज से पहले पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इस बीच चारों की एक तस्वीर सामने आई है, लेकिन तस्वीर में एक पांव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल तस्वीर में अक्षय कुमार के पीछे एक पैर नजर आ रहा है, जो शायद अक्षय कुमार का ही है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में किसी यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार का भूतिया पैर' तो एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये पांव किसका है अक्षय कुमार के पीछे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें