फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाजी' पर सलमान का ट्वीट, शाहरुख-अमिताभ से आगे निकलीं प्रियंका, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 20 Nov 2019 05:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका, रानी और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका चोपड़ा की बड़ी कामयाबी
  • बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा  का अब तो विदेशों में भी सिक्का चलता है।  प्रियंका चोपड़ा  की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलने लगी है। ऐसे में प्रियंका ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल हाल में ही सेमरूश द्वारा एक एक सर्वे में ये बात सामने आई कि प्रियंका दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय सेलेब्रिटी बन गई हैं।
  • इस नायाब बुलंदी को हासिल करने में प्रियंका ने बॉलीवुड के नामी बड़े सितारों शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन तक को पीछे छोड़ दिया है। सर्वे के मुताबिक़ प्रियंका को अक्टूबर 2019 में 2.74 मिलियन बार ऑनलाइन सर्च किया गया। बता दें कि यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Paresh Rawal - फोटो : social media
बीएचयू विवाद पर परेश का ट्वीट
  • बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब परेश रावल ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग में मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान के विवाद पर अपनी राय रखी है। परेश ने इस मामले पर पहले ट्वीट में लिखा- प्रोफेसर फिरोज खान के विरोध से स्तब्ध हूं। किसी भाषा का धर्म से क्या लेना-देना है। प्रोफेसर फिरोज खान ने अपना मास्टर्स और पीएचडी संस्कृत में किया है तो इसमें अचंभा क्या है। उनका विरोध करना मूर्खता है।
  • वहीं इसके बाद एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- इस हिसाब से महान गायक श्री मोहम्मद रफी को कोई भजन नहीं गाना चाहिए था और नौशाद साहब को इसे कंपोज नहीं करना चाहिए था।'

4 of 6
Ajay Salman
तानाजी -द अनसंग वॉरियर पर सलमान का ट्वीट
  • रिलीज के साथ ही अजय देवगन की फिल्म तानाजी -द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को न सिर्फ आम दर्शक पसंद कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान ने अजय देवगन की इस फिल्म के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है।
  • सलमान ने एक ट्वीट में लिखा- तानाजी मानाजी..अजय विजय भव: विजय भव: विजय भव: ' बता दें कि फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में गौतम गुलाटी की एंट्री
  • तानाजी के बाद अब बात करते हैं बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की। इस साल दिसंबर में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हो रही है, तो वहीं अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' भी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे अपने भाई सोहेल खान, दिशा पाटनी, अतुल अग्निहोत्री, जैकी श्रॉफ, डायरेक्टर प्रभु देवा और रणदीप हुड्डा नजर आए थे।
  • अब इस फिल्म में एक और मशहूर एक्टर की एंट्री होने जा रही है। खबरों के मुताबिक फिल्म में टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 8 विजेता गौतम गुलाटी भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक उनके रोल को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इस फिल्म में उनका अहम किरदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mardaani 2 - फोटो : social media
खत्म हुआ मर्दानी  2 का विवाद
  • रानी मुखर्जी एक बार फिर फिल्म मर्दानी 2 में पुलिस के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को एक तरफ जहां काफी लोगों ने पसंद किया तो वहीं फिल्म कोटा शहर के नाम के इस्तेमाल से विवाद में भी आ गई थी।
  • जिसके बाद इसमें कोटा निवासियों की बात का मान रखते हुए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा इस फिल्म से जुड़े लोगों से बात करने की बात को जानने के बाद फिल्म से ‘सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ शब्द को हटाने का निर्णय लिया हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें