फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों 'जान' को हिंदी में नहीं बनाना चाहते प्रभास? रणवीर के नटराज शॉट पर ये बोले कपिल, पांच खबरें

Tue, 12 Nov 2019 03:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जान और हम भी अकेले तुम भी अकेले का पोस्टर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें..
विज्ञापन

2 of 6
प्रभास-पूजा की फिल्म जान का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं रिलीज होगा प्रभास की अगली फिल्म का हिंदी वर्जन
बाहुबली फेम प्रभास की आखिरी रिलीज फिल्म साहो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बाहुबली के बाद हर किसी को प्रभास की फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई। ऐसे में अब खबरें सामने आ रही हैं कि पूजा हेगड़े के साथ बन रही प्रभास की तेलुगू फिल्म 'जान' का कोई भी हिन्दी वर्जन नहीं बनाया जाएगा। जिसकी वजह है साहो के हिंदी वर्जन को हुआ नुकसान। वहीं राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बन रही 'जान' से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि इस फिल्म में एक्शन अवतार में कम से कम दिखाई देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों संग करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
करियर पर करिश्मा कपूर और मंदिरा बेदी का रिएक्शन
करिश्मा कपूर और मंदिरा बेदी हाल ही में जयपुर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपने करियर को लेकर बात की। बातचीत में मंदिरा ने कहा कि फिलहाल वो दक्षिण भारत की दो फिल्मों में काम कर रही हैं। इसके साथ ही उनके पास एक वेब सीरीज भी है। वहीं करिश्मा ने फिल्मी करियर पर बात करते हुए कहा कि फिलहाल फिर बड़े पर्दे पर आने का कुछ डिसाइड नहीं किया। लेकिन जब भी इस बारे में वो फैसला करेंगी तो सभी का बताएंगी।

4 of 6
प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया आहूजा का फोटोशूट
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर के किरदार से सभी का दिल जीतने वालीं प्रिया आहूजा का फोटोशूट वायरल हो रहा है। फोटोशूट में प्रिया के साथ उनके पति मालव राजदा और प्रिया के को-स्टार्स निधि भानुशाली  और कुश शाह भी नजर आ रहे हैं। वहीं फोटोशूट में प्रिया बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। प्रिया ने इन फोटोज को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा से कैप्शन भी दिया है।



विज्ञापन

5 of 6
Zarine Khan
जरीन की फिल्म का  साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा  वर्ल्ड प्रीमियर
जरीन खान की फिल्म 'हम भी अकेले, तुम भी अकेले' का वर्ल्ड प्रीमियर साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग मैनहट्टन में 22 नवंबर को फेस्टिवल के फ्राइडे नाइट प्रीमियर पर की जाएगी। बता दें कि फिल्म में जरीन के साथ अंशुमान झा भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह और कपिल देव - फोटो : ट्विटर
रणवीर के नटराज शॉट पर कपिल देव का रिएक्शन
हाल ही में रणवीर ने फिल्म 83 से जुड़ा एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था। फोटो में रणवीर कपिल देव की तरह नटराज शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नटराज शॉट को कपिल का सबसे बेहतरीन शॉट माना जाता है। ऐसे में कपिल ने भी रणवीर के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'हैट्स ऑफ रणवीर।' गौरतलब है कि 1983 की विश्व कप जीत पर बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।




पढ़ें: 'सूर्यवंशी' के सेट पर भिड़े अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, बीच-बचाव करने पुलिस को आना पड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें