फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर फिल्मकार का बड़ा बयान, कहा- 'कांग्रेस-एनसीपी को...'

Tue, 12 Nov 2019 03:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ashok Pandit - फोटो : social media
महाराष्ट्र में कौन मुख्यमंत्री होगा और किस पार्टी की सरकार रहेगी इसको लेकर बीते कुछ दिनों से संदेह बना हुआ है। भाजपा के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सत्ता को लेकर खींचतान जारी है। महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर फिल्मी सितारे भी अपने विचार और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में मशहूर फिल्मकार अशोक पंडित ने महाराष्ट्र की सरकार और राजनीतिक उठापटक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ashok Pandit - फोटो : social media
अशोक पंडित फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। अशोक पंडित ने महाराष्ट्र में सरकार को गठन को लेकर बेहद खास ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-  'यह पक्का है कि कांग्रेस और एनसीपी महाराष्ट्र में सीएम की पोस्ट की मांग कर रही होंगी। अगर हां, तो यह बिल्कुल सही है।' अशोक पंडित के इस ट्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

I am sure Congress & NCP must be demanding CM’s chair in Maharashtra. If yes then r  absolutely right. #MaharashtraGovtFormation

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) 12 November 2019
विज्ञापन

3 of 5
Ashok Pandit - फोटो : social media
गौरतलब है कि महाराष्ट्र अब राष्ट्रपति शासन की ओर जाता दिख रहा है। दूरदर्शन (डीडी)  न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने केंद्र सरकार से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश भेज दी है। हालांकि राजभवन प्रवक्ता ने इसका खंडन किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना होने से पहले कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। कैबिनेट बैठक को महाराष्ट्र में चल रही सियासी घटनाक्रम के मद्देजनर माना जा रहा है।


 

4 of 5
ashok pandit - फोटो : file photo
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। जिसके बाद वह ब्राजील के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं डीडी न्यूज के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्यपाल ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश कर दी गई है। पहले ऐसी अटकलें थीं कि यदि नियत समय के भीतर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को समर्थन पत्र नहीं सौंपती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशोक पंडित - फोटो : file photo
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बातचीत की और महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे पर आगे की चर्चा के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को अधिकृत किया। कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ विचारविमर्श करने के लिए शाम तक मुंबई के लिए रवाना होंगे। इससे पहले, सोनिया ने आज सुबह फोन पर पवार के साथ बात की और अपने पार्टी नेताओं से कहा कि वे मुंबई जा कर एनसीपी प्रमुख से मिलें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें