फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पागलपंती' के हैलोवीन पोस्टर्स से विशाल ददलानी की चेतावनी तक, पांच खबरें

Thu, 31 Oct 2019 04:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पागलपंती का हैलोवीन पोस्टर और बाला का मीम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
पागलपंती के हैलोवीन पोस्टर्स
फिल्म पागलपंती के हैलोवीन पोस्टर्स आज रिलीज हुए है। पोस्टर्स में सभी किरदार डराने के साथ ही हंसाते भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी, जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट,इलियाना डिक्रूज, उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म अगले महीने यानी नवंबर की 22 तारीख को रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 6
Saand Ki Aankh, Housefull 4 Collection - फोटो : amar ujala
फिल्मों का कलेक्शन
दिवाली से पहले 25 अक्टूबर को तीन फिल्मों ने सिनेमाघर में दस्तक दी। बात इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो सांड की आंख ने 10.14 करोड़, मेड इन चाइना ने 9.60 करोड़ और हाउसफुल ने 128. 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 18 अक्टूबर को रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान महज 2.36 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

4 of 6
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फेमस डायलॉग्स पर 'बाला' आयुष्मान का रिएक्शन
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म है बाला। इस फिल्म में आयुष्मान करीबन गंजे शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी आयुष्मान ने एक नया ही तरीका खोज लिया है। आयुष्मान ने ड्वेन जॉनसन के डायलॉग 'कैन यू स्मेल वॉट द रॉक इज कुकिंग?, मोगैम्बो उर्फ अमरीश पुरी के मशहूर डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' और विन डीजल के फास्ट एंड फ्यूरियस को लेकर मजेदार मीम बनाया है।



विज्ञापन

5 of 6
Vishal Dadlani
विशाल ददलानी की चेतावनी
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उन सभी को सख्त हिदायत दी है जो पुराने गानों को रीमिक्स कर रहे हैं। विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'चेतावनी: मैं उन सभी के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा जो भी विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्स करेंगे। साकी- साकी के बाद मैंने सुना है कि कुछ लोग दस बहाने, दीदार दे, सजनाजी वारी वारी, देसी गर्ल सहित कई और गानों को रीमिक्स करने वाले हैं। अपने गानें बनाओ..।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajkummar Rao - फोटो : file photo
राजुकमार का पुराना वीडियो वायरल
फिल्म लव सेक्स और धोखा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले राजकुमार राव फिलहाल में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही राजकुमार राव ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने फैमिली को बताया कि फिल्म 'लव सेक्स और धोखा'  में वे न्यूड होने वाले हैं तो परिवार ने कैसा रिएक्शन दिया था इस खुलासे के बाद राजकुमार की फिल्म रागिनी एमएसएस से उनका किसिंग सीन वीडियो वायरल होने लगा है। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस कैनाज मोतीवाला के साथ इंटीमेट सीन दिए थे।

पढ़ें: इन सात फिल्मों में हीरोज की हुई धमाकेदार एंट्री, सीट पर चढ़कर दर्शकों ने बजाई थीं सीटियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें