Gracy Singh
- फोटो : file photo
साल 1999 से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' से जाना जाता है। ग्रेसी को अजय देवगन की 'गंगाजल' जैसी फिल्म में भी देखा गया है। ग्रेसी ने हिंदी के अलावा तेलुगू, पंजाबी, बंगाली और मराठी सिनेमा भी काम किया है। वह साल 2013 में फिल्म 'ब्लू माउंटेन' में आखिरी बार दिखी थीं। इसके बाद वह साल 2015 से 2017 तक टीवी सीरियल 'संतोषी मां' में नजर आईं।