फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सलमान खान के बिना होगी 'नो एंट्री 2', कपिल के शो ने जीते पांच अवॉर्ड, पांच खबरें

Mon, 11 Nov 2019 03:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
न्यूज कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
No Entry - फोटो : Social Media
कंफर्म हुई नो एंट्री 2
2005 में रिलीज सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर लंबे वक्त से खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब खुद बोनी कपूर ने फिल्म के सीक्वल के लिए हां कर दिया है। एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा, 'हां नो एंट्री 2 बिल्कुल बनेगी। मैं नहीं जानता कि इसे कब शुरू करूंगा। लेकिन फाइनली मैंने अनीस बज्मी के साथ स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। नो एंट्री 2, नो एंट्री से दस गुना ज्यादा मजेदार है। यह आपको बहुत हंसाएगी. पहले पार्ट की तरह यह दूसरा पार्ट बस एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है। इस फिल्म में एक मैसेज छिपा है।' वहीं फिल्म में सलमान खान रहेंगे या नहीं इस बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ की सेल्फी
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में टाइगर की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में टाइगर शर्टलेस हैं और उनकी शानदार फिजीक साफ देखी जा सकती हैं। लेकिन टाइगर के चेहरे पर एक इमोजी बना हुआ है। यानी  शायद टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपना लुक छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा 'बागी 3 का दूसरा दिन'।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका की सेल्फी पर निक का कमेंट
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे में जब प्रियंका ने अपने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की तो निक ने लिखा- खूबसूरत। प्रियंका ने अभी फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, ' घाव वह जगह है जहां से प्रकाश आप में प्रवेश करता है'। बता दें कि प्रियंका फिलहाल  द व्हाइट टाइगर  के शूट में बिजी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
संजीवनी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बंद हो जाएगा संजीवनी 2
टीवी शो संजीवनी 2 के बंद होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में अब स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक शो जल्दी ही गिरती टीआरपी  की वजह से बंद हो सकता है। हालांकि इस खबर के बारे में शो के मेकर्स की ओर से अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि संजीवनी 2 इस साल अगस्त में शुरू हुआ था। शो में मोहनीश बहल, सुरभि चंदना, सायंतनी घोष, गुरदीप कोहली और नमित खन्ना मुख्य किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
ITA में द कपिल शर्मा शो का दिखा जलवा 
छोटे पर्दे पर एक बार फिर कपिल शर्मा अपने शो से न सिर्फ सभी का दिल बल्कि अवॉर्ड्स भी जीत रहे हैं। दरअसल आईटीए अवॉर्ड्स में कपिल शर्मा शो को कई सारे अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। बता दें कि कपिल शर्मा शो के आर्टिस्ट और टैक्निशियन्स को कई अवॉर्ड्स मिले। अवॉर्ड्स की जानकारी शो के निर्देशक और लेखक भारत कुकरेती ने दी है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें