बॉबी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । फिलहाल बॉबी ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का एलान नहीं किया है। बॉबी की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें 4 साल तक काम नहीं मिला था लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है ।
विज्ञापन
2 of 5
bobby deol
- फोटो : social media
हाल ही में बॉबी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बॉबी ब्लैक एंड व्हाइट कलर की स्ट्रिप टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आए। बॉबी जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे, कुछ फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक ने तो बॉबी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
3 of 5
Bobby Deol
- फोटो : twitter
बॉबी ने अपना नम्र स्वभाव दिखाते हुए अपने सभी फैन से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई । बॉबी का अपने फैंस के प्रति ये व्यवहार देखकर सोशल मीडिया यूजर उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । बॉबी का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है ।
4 of 5
bobby deol
बता दें कि बॉबी की फिल्म 'हाउसफुल 4' में उनके साथ रितेश देशमुख और अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए । अब बॉबी वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं । वो नेटफ्लिक्स की अगली सीरीज क्लास ऑफ 83 में नजर आएंगे ।
इस सीरीज को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज प्रोड्यूस करेगी । साल 2018 में बॉबी ने 4 साल बाद फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में वापसी की थी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अब उनके पास कई ऑफर हैं ।