बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी अब अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद बेदी बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो नोरा फतेही अंगद बेदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर भी थीं।