फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की फिल्म के गाने पर थिरकी 'एवेंजर्स टीम, एली एवराम को आई घुटने में चोट, पांच खबरें

Sun, 08 Dec 2019 12:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करन जौहर, एली एवराम - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
karan johar - फोटो : social media
'डिस्को दीवाने' पर थिरकी एवेंजर्स टीम
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एवेंजर्स की पूरी टीम - हल्क, थौर, आयरन मैन, थानोस, कैप्टन अमेरिका और ब्लैक पैंथर जमकर थिरक रहे हैं। वो भी करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के गाने 'डिस्को दीवाने' पर। इस वीडियो को फैन पेज ने शेयर किया है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है कि 'अगर करण जौहर ऐवेंजर्स बनाते तो वो कुछ इस तरह होती।' करण के अलावा इस वीडियो पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी चुटकी ली।
 
विज्ञापन

3 of 6
सिद्धांत, दीपिका - फोटो : Social Media
'गली ब्वॉय' के सिद्धांत के साथ दीपिका करेंगी स्क्रीन शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म 'गली ब्वॉय' के एमसी शेर यानी कि सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दोनों निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि करीना कपूर शकुन बत्रा के साथ पहले भी फिल्म 'एक मैं हूं और एक तू' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में करीना के साथ अभिनेता इमरान खान भी थे। इसके अलावा शकुन 'कपूर एंड सन्स' जैसी फिल्में भी बना चुके हैं।

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने किया ट्वीट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में अमिताभ ने लिखा, 'आवाज ऊंची होगी तो कुछ लोग सुनेंगे, किन्तु बात ऊंची होगी तो बहुत लोग सुनेंगे।' वहीं अगले ट्वीट में अमिताभ ने लिखा 'सृजन करने को समय लगता है विसर्जन में नहीं।' अमिताभ के ये दोनों ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
Elli Avram - फोटो : Social Media
देसी इलाज कर रहीं अभिनेत्री एली एवराम
बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट एली एवराम को घुटने में चोट लग गई है। एली इस चोट का इलाज देसी नुस्खे से कर रही हैं। एली ने सोशल मीडिया पर अपने घुटने की चोट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो हल्दी लगाई हुई दिखाई दीं। बता दें कि ये चोट एली को फिल्म 'चाइना गेट' के सुपरहिट गाने 'छम्मा छम्मा' को रिक्रिएट करने के दौरान लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने शेयर की अजय के साथ तस्वीर
अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर पति अजय देवगन के साथ पोज देती हुई एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के किरदार के परिधान में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजोल ने लिखा, 'हम किरदार में हैं या नहीं? अंदाजा लगाए।' तस्वीर को साझा करते ही इस पर दोनों के फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें