60 के दशक से फिल्मों में काम कर रहे धर्मेंद्र 90 के दशक तक आते आते एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बारे में उन्हें भी नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
Dharmendra
कांति शाह ने इस फिल्म के दौरान धर्मेंद्र के साथ एक ऐसी चाल चली जिसने धर्मेंद्र के साथ-साथ उनके बेटे सनी देओल के भी होश उड़ा दिए थे। आईएमडीबी के अनुसार, दरअसल कांति शाह ने धोखे से धर्मेंद्र से अपनी एडल्ट फिल्म में काम करवा लिया और धर्मेंद्र को इसका पता भी नहीं चला। दरअसल, धर्मेद्र जब कांतिलाल शाह की इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब कांति ने धर्मेंद्र के सीने पर तेल लगवाकर घुड़सवारी वाला सीन फिल्माने को कहा। धर्मेंद्र ने सीन शूट करवा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : Twitter
बाद में कांति शाह ने धर्मेंद्र के बॉडी डबल को लेकर एक रेप सीन भी शूट करवा लिया। धर्मेंद्र को तो इस सब के बारे में आखिर तक पता नहीं चला। लेकिन कुछ लोगों ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल को इस बात की खबर दे दी कि उनके पिता एक एडल्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। ये सुनकर पहले तो सनी देओल को यकीन नहीं हुआ लेकिन सबूत देखने पर वो गुस्से से तिलमिला गए और उन्होंने तुरंत कांति शाह को फोन करके अपने घर बुलाया।
4 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : Twitter
घर बुलाकर सनी देओल कांति शाह पर खूब गरजे और धमकी दे दी कि अगर उस फिल्म को सिनेमाघरों से नहीं हटाया गया तो वो उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। कांति शाह डर गए और उन्होंने सनी देओल के कहने पर फिल्म को हटा लिया। आज ये फिल्म कहीं भी उपलब्ध नहीं है।
धर्मेंद्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें पहचान 'फूल और पत्थर' से मिली। इसके बाद उन्होंने शोले, बगावत, प्रतिज्ञा, धरमवीर, चुपके-चुपके, सीता और गीता, आंखें समेत दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं।