फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज के लिए करीना ने लिया ब्रेक, इलियाना डिक्रूज ने ठुकराए दो बड़े ऑफर, पांच खबरें

Mon, 18 Nov 2019 07:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor, Kaur Singh - फोटो : amar ujala
गुड न्यूज के लिए करीना ने लिया ब्रेक
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर से ब्रेक लिया है। जी हां, करीना एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में थी, लेकिन अब उन्होंने इस शूट से ब्रेक लिया है। दरअसल पूरा मामला ये है कि करीना की बहुचर्चित फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए करीना ने अपनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया और गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aparshakti Khurana - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना ने भाई अपारशक्ति को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह सुपरहिट अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई है। जन्मदिन के खास मौके पर आयुष्मान ने अपारशक्ति खुराना बड़े ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपारशक्ति की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए उसे दुनिया का सबसे अच्छा भाई बताया है। सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
'दबंग 3' के प्रमोशन में शर्माने लगीं सई मांजरेकर
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान के खास दोस्त और कलाकार महेश मांजरेकर की बेटी सई डेब्यू कर रही है। इन दिनों सलमान खान सई मांजरेकर के साथ मिल कर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फिटनेस इवेंट पर इस फिल्म का प्रमोशन किया। जहां सई मांजरेकर मीडिया का कैमरा और फैंस की भीड़ देखकर शर्माने लगीं। सोशल मीडिया पर सई मांजरेकर का ये वीजियो काफी वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
ileana dcruz - फोटो : file photo
इलियाना डिक्रूज ने अल्लू अर्जुन और हमेश बाबू की फिल्मों के ऑफर ठुकराया
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब खबर है कि इलियाना डिक्रूज ने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और हमेश बाबू की फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया है। आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज जल्द बॉलीवुड फिल्म पागलपंती में दिखाई देने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Boxer Kaur Singh - फोटो : file photo
जल्द कौर सिंह की बायोरिक में नजर आएंगे करम बट 
अभिनेता करम बट जल्द ही मुक्केबाज पद्मश्री अवॉर्ड विजेता कौर सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। उन्हें इस फिल्म में काम करने की प्रेरणा सुपरस्टार शाहरुख खान से मिली थी। शाहरुख खान ने दो साल पहले कौर सिंह की मदद के लिए दो लाख रुपए दिए थे। कौर सिंह की बायोपिक की शूटिंग पिछले महीने पूरी हो चुकी है। खास बात ये हैं कि शूटिंग में कौर सिंह खुद कई बार सेट पर पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें