बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन
2 of 7
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
दीपिका की छपाक पर सेलेब्स का रिएक्शन
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर की न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि साथ ही साथ सेलेब्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ग्रेट ट्रेलर, एक महत्वपूर्ण फ़िल्म। मेरी तरफ से मेघना, दीपिका, विक्रांत और सभी टीम को शुभकामानाएं।' आमिर के अलावा आलिया भट्ट, विकी कौशल और सानिया नेहवाल सहित कई सेलेब्स ने जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
3 of 7
shweta bachchan, amitabh bachchan
- फोटो : social media
श्वेता बच्चन का 'जुम्मा चुम्मा' पोस्ट
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब श्वेता ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। श्वेता की इस तस्वीर का अमिताभ बच्चन से खासा संबंध है। दरअसल इस फोटो में श्वेता ने अमिताभ की फिल्म 'हम' के गाने 'जुम्मा-चुम्मा' का लुक कॉपी किया। उन्होंने कुछ ऐसा आउटफिट पहना, जो अमिताभ के लुक से मिलता-जुलाता है। वहीं तस्वीर में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।
4 of 7
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर- आलिया की शादी!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। कई बार ऐसी खबरें भी सामने आ चुकी हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन ऐसी खबरों की पुष्टि कभी भी नहीं की गई। ऐसे में ही एक बार फिर ऐसा सुनने को मिल रहा है कि रणबीर और आलिया कश्मीर की वादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। हालांकि इस बार भी इस खबर की पुष्टि किसी ने भी नहीं की है और इसे महज एक अफवाह ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
Twinkle Khanna
- फोटो : social media
सुर्खियों में ट्विंकल का ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और लेखक ट्विंकल खन्ना अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर ट्विंकल का एक पोस्ट सुर्खियों में हैं। ट्विंकल ने लिखा, 'नस्ल, रंग, जाति, धर्म और इस तरह के अन्य सामाजिक निर्माणों पर आधारित भेदभाव जो भी हो, मानवीय स्थिति की मौलिक अखंडता के खिलाफ है।'
विज्ञापन
6 of 7
ए आर रहमान
- फोटो : ARRahman dot com
ए आर रहमान की नई पहल
ऑस्कर विजेता और भारत के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर रहमान एक नई पहल को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल रहमान हॉलीवुड सिंगर केन क्रैगन के साथ जलवायु परिवर्तन कैंपेन में शामिल होने वाले हैं।अंतर्राष्ट्रीय संगीतकारों की एक टीम के साथ रहमान इस अनोखी पहल के लिए 'हैंड इन हैंड' टाइटल वाला एक सॉन्ग लिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परियोजना का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारणों के लिए पैसा इकट्ठा करना है।
दबंग 3 के फिल्टर्स
सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 है। सलमान फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, ऐसे में अब सलमान ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर दबंग 3 के फिल्टर्स आ चुके हैं। इन फिल्टर्स को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं सलमान ने भी फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।