फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97वें जन्मदिन पर दिलीप कुमार को फैंस दे रहे बधाई, ट्वीट कर कहा- 'कल रात से कॉल और मैसेज आ रहे हैं'

Wed, 11 Dec 2019 11:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar - फोटो : social media
बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का आज 97वां जन्मदिन है । इस मौके पर फैंस उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं । दिलीप कुमार ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है । साथ ही अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है । 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे.... - फोटो : Amar Ujala
दिलीप साहब के ट्विटर पर लिखा है- "97वें जन्मदिन पर, कल रात से कॉल और मैसेज आ रहे हैं। इसके लिए धन्यवाद। उत्सव महत्वपूर्ण नहीं हैं, लेकिन आपके असीम प्रेम, स्नेह और दुआओं को देखकर हमेशा मेरी आंखें कृतज्ञता के आंसुओं से नम हो जाती हैं।'' 
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar
बता दें कि दिलीप कुमार का टि्वटर हैंडल उनकी पत्नी सायरा बानो हैंडल करती हैं। वो अक्सर दिलीप कुमार के सेहत के अपडेट देती रहती हैं । दिलीप साहब लंबे समय से बीमारी चल रहे हैं । ऐसे में सायरा ही उनका पूरा ख्याल रखती हैं। 


 

4 of 5
dilip kumar
हाल ही में लता मंगेशकर के अस्पताल से घर लौटन पर भी दिलीप कुमार के अकाउंट से ट्वीट किया गया था । उन्होंने लिखा था, 'मेरी छोटी बहन लता की तबियत ठीक होने की खुबर सुनकर खुशी हुई। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार की बात करें तो उन्होंने 1947 में आई फिल्म 'जुगनू' से उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखा फिर उसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुका है।
 

अमिताभ बच्चन की इस हीरोइन ने बॉलीवुड में किए थे बोल्ड सीन, 27 साल में इतनी बदल गई रंगत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें