फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलंग के पोस्टर में दिखा आदित्य- दिशा का रोमांटिक अवतार, जसलीन पर अनूप ने तानी बंदूक, पांच खबरें

Sat, 04 Jan 2020 02:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मलंग, जसलीन-अनूप - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Arjun Reddy
'वर्ल्ड फेमस लवर' का ट्रेलर रिलीज
साउथ इंडियन इंडस्ट्री के अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में एक बार फिर विजय को इंटेस रोल में देखा जाने वाला है। फिल्म के टीजर में विजय के कैरेक्टर पर फोकस किया गया है। कैसे वो प्यार में पड़ते हैं और कैसे उनके किरदार को कई तरह के पड़ावों से गुजरना पड़ता है। गौरतलब है कि इससे पहले विजय ने फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में इसी तरह का किरदार निभाया था। जिसकी वजह से उनके फैन्स उनकी इस फिल्म को भी अर्जुन रेड्डी से कम्पेयर कर रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 6
Malang - फोटो : amar ujala mumbai
'मलंग' के दो पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री दिशा पाटनी की फिल्म से दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। एक पोस्टर को दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए लिखा, 'टू वाइल्ड सोल्स... वन लव...मलंग!' इस पोस्टर में दिशा और आदित्य दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसी फिल्म से दूसरे पोस्टर के जरिए अभिनेता अनिल कपूर का लुक सामने आया है। इस पोस्टर को खुद अनिल ने साझा किया है। रोस्टर के साथ अनिल ने लिखा, 'जिंदगी भगवान के हाथों में हैं और बन्दूक मेरे हाथ में।' 
 
 

4 of 6
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना ने साझा किया खुद पर बना मीम
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रवीना ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद के ऊपर बना एक मीम साझा किया है। इस मीम को साझा करते हुए रवीना ने लिखा है, 'वाकई मजेदार, मुझे नहीं ये किसने बनाया है, लेकिन आज की सबसे मजेदार चीज यही है।' इस मीम में रवीना के गाने 'अंखियों से गोली मारे' को दिखाया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
jasleen matharu
अनूप ने तानी जसलीन पर बंदूक
बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट अनुप जलोटा ने अपनी शिष्या जसलीन मथारू के ऊपर बंदूक तान दी। ये वीडियो जसलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में अनुप जलोटा और जसलीन गाना गा रहे हैं। इस दौरान अनुप जसलीन को बंदूक भी दिखा रहे हैं। इस वीडियो को इन दोनों के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये एक मजेदार वीडियो है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ ने बताया ट्वीट करने वाले को क्या कहते हैं
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ कई मौकों पर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ट्वीट करने वालों को क्या कहते हैं बताया है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो लेख लिखे वो लेखक, जो ट्वीट लिखे वो ट्वीखक....हास्य से भिगोया हुआ।' उनके इस मजेदार पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि अमिताभ ने बीते दिन सेल्फी को हिन्दी में क्या कहते हैं इसके बारे में बताया था।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें