फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह पर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने साधा निशाना, पुरानी तस्वीर ने खोला राज

Sat, 04 Jan 2020 02:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रंगोली- कंगना और रणवीर- सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ सिनेमा की दुनिया से जुड़ी बल्कि आम सामाजिक मुद्दों पर भी अपने राय बेबाकी से रखती हैं। वहीं रंगोली बॉलीवुड और सेलेब्स पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने रणवीर सिंह पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : वोग
दरअसल रणवीर सिंह अपनी फिल्मों और अतरंगी स्टाइल के साथ ही साथ अपने बयानों को लेकर भी लोगों के दिलों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह अक्सर अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात करते रहते हैं। ऐसे में रंगोली चंदेल ने रणवीर के स्ट्रगल पर ही निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 7
kangana ranaut, rangoli
रंगोली ने नेपोटिस्म के नाम पर रणवीर पर निशाना साधा और उनकी अमीरी के बारे में बात करते हुए लगातार कई ट्वीट किए। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर को भी रंगोली ने रिट्वीट किया। इस तस्वीर में सोनम कपूर और रणबीर कपूर के साथ रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर काफी पुरानी है और तीनों ही सितारों का बचपना नजर आ रहा है।

4 of 7
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
रंगोली ने ट्विटर पर लिखा, 'जिन लोगों के मां-बाप अमीर होते हैं, जिसके पास मौके और जान पहचान होती है, वो बाहर से आए हुए नहीं होते। जो लोग गांव से आते हैं, ढंग से अंग्रेजी नहीं बोल सकते और छोटे स्कूलों में पढ़ें हैं, जिनके पास फैंसी कपड़ें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और जिनके साथ बुरा व्यवहार होता है (वो बाहर के होते हैं)।'

विज्ञापन

5 of 7
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिस्म पर रंगोली यही नहीं रुकीं और उन्होंने आगे लिखा, 'क्योंकि ये तीन लोग जो बड़े टैलेंटेड हैं उन्हें अटेंशन और हमारी दयालुता की जरूरत है। चलो हम वंचितों को शक्ति दें।' बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रंगोली ने किसी बॉलीवुड सितारे के बारे में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी हो।
विज्ञापन

6 of 7
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे तो मेरे मां-बाप पैसे बचाते थे ताकि हम गर्मियों में विदेश में छुट्टी पर जा सकें। मुझे याद है मैं इंडोनेशिया, सिंगापुर और इटली गया था, लेकिन हम सबसे ज्यादा यूएस गए हैं - मेरे बहुत सारे रिश्तेदार वहां रहते हैं और दिसंबर में हम हमेशा मेरे ग्रैंड पेरेंट्स के पास गोवा जाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणवीर के साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें