फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में भिड़ेंगे रजनीकांत- अजय- दीपिका, ट्विटर पर लौटने के लिए मजबूर हुए अनुराग, पांच खबरें

Mon, 16 Dec 2019 08:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत, अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पॉलैंड में पिता की हुई प्रार्थना सभा, अमिताभ हुए भावुक
पॉलैंड में अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां अमिताभ खुद भी मौजूद थे। अपने पिता की प्रार्थना सभा में अमिताभ भावुक हो गए। अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस सभा की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यूरोप के सबसे पुराने चर्चों में से एक में। पोलैंड में बाबूजी के लिए हुई प्रार्थना में। दिल छूने और भावुक करने वाला लम्हा। उनकी आत्मा को जरूर शांति और प्यार मिलेगा। इस सम्मान के लिए शुक्रिया बिशप और पोलैंड की जनता।' बता दें कि अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए पॉलैंड में ही मौजूद हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
farhan akhtar
फरहान का ट्रोलर्स को करारा जवाब
बीते दिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर, एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेता फरहान अख्तर को ट्रोल किया था। अब इस यूजर को फरहान ने करारा जवाब दिया है। फरहान ने उस पर रिप्लाय करते हुए लिखा, 'मैं डेविड धवन से रिक्वेस्ट करने जा रहा हूं कि तुम्हें धर्मांध नंबर वन में कास्ट करें। तुम इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हो।' ये ट्वीट सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस यूजर ने ट्वीट कर फरहान को मुस्लिम प्रदर्शनकारियों से नागरिकता बिल का विरोध करने के दौरान तोड़-फोड़ न करने को कहा था। जिसका फरहान ने जवाब दिया है।
 

4 of 6
nora fatehi
स्ट्रीट डांसर से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर स्ट्रीट डांसर के लगातार पोस्टर्स रिलीज किए जा रहे हैं। अब फिल्म से अभिनेत्री नोरा फतेही का लुक सामने आया है। इस पोस्टर में ब्लैक और रेड ड्रेस में नोरा काफी हॉट नजर आ रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए नोरा ने लिखा, 'वक्त है आपके बेहतरीन मूव्स का। मुकाबला शुरू होने वाला है। स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है।' बता दें कि फिल्म में श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा के फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
देश के हालातों को देख ट्विटर पर लौटे अनुराग
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। अनुराग देश के हालातों को देखकर ट्विटर पर लौट आए हैं। हालातों को देखते हुए अनुराग ने कहा कि अब मैं और चुप नहीं रहूंगा। ट्विटर पर आते ही अनुराग ने पहला ट्वीट किया और लिखा, 'बात बहुत आगे तक निकल चुकी है...अब और चुप नहीं रह सकता। यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है...लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं वह पूरी तरह से खामोश हैं...' बता दें कि अनुराग ने इस साल अगस्त में ट्विटर को अलविदा कह दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरबार, छपाक, तानाजी - फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे दीपिका, अजय और रजनीकांत
आने वाले साल की शुरुआत कई बड़ी फिल्मों से होने वाली है। जिसकी वजह से दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और रजनीकांत जैसे दिग्गज सितारे एक-दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे। अजय देवगन-सैफ अली खान की तानाजी द अनसंग वॉरियर, दीपिका पादुकोण की छपाक और  साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। ये तीनों ही फिल्में 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फैन्स किस सितारे को कितना प्यार देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें