फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस के देसी डांस वीडियो से रणवीर-दीपिका की मीम्स मस्ती तक, पढ़ें पांच खबरें

Tue, 17 Sep 2019 04:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका के पति निक ने देसी गाने पर किया डांस
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का हाल ही में बर्थडे था। इस मौके पर प्रियंका ने अपने पति को काफी रोमांटिक तरीके से बर्थडे विश किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कुछ फोटोज और वीडियोज को जोड़ एक मैसेज के साथ निक के लिए अपना प्यार जाहिर किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में अब निक का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के गाने हौली-हौली पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है और सभी को निक का देसी डांस काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : social media
दीपिका ने रणवीर के लिए शेयर किया मीम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। ऐसे में दीपिका ने हाल ही में एक मीम शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है। दीपिका ने पति रणवीर सिंह को एक और मीम में टैग किया है। इस फनी में मीम में दो खरगोश नजर आ रहे हैं। दोनों खरगोश सुबह जल्दी उठन की बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस मीम में पति को टैग करते हुए लिखा, ‘ये भी हम हैं’। रणवीर ने दीपिका के इस मीम पर भी मज़ेदार जवाब दिया है। एक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हां काफी सही’।


विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया यू-ट्यूब चैनल
ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स पर अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू करने का खुमार सा देखने को मिल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना चैनल शुरू किया था जिसके बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत कर दी है। कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी जिंदगी का हर हिस्सा आप लोगों का है। यहां आप सभी का प्यार, हंसी और खुशी से भरी मेरी निजी दुनिया में स्वागत है। मेरा YouTube चैनल- कार्तिक आर्यन ️आज लॉन्च होने वाला है। देखिए इसकी एक झलक।' 

4 of 5
Sacred Games - फोटो : Netflix
पाउलो कोइल्हो का सेक्रेड गेम्स पर आया दिल
नवाजुद्दीन सिद्दिकी, पंकज त्रिपाठी और सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का खुमार लोगों पर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब मशहूर ब्राजीलियन लेखक पाउलो कोइल्हो ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। कोइल्हो ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स-2’ की लिंक को शेयर करते हुए लिखा- ‘बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नेटफ्लिक्स के सबसे अच्छे सीरीज में से एक’। वहीं इसके जवाब में नवाजुद्दीन ने लिखा- ‘पाउलो कोइल्हो सर, मैंने आपकी किताब ‘द अलकेमिस्ट’ पढ़ी है और आपके उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘वेरोनिका डिसाइड्स टू डाई’ भी देखी है। मैं आपके लेखन का हमेशा से ही एक बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और आप जैसे किसी के द्वारा मुझे नोटिस किया जाना वाकई में सम्माननीय है। मेरे पास इस एहसास को बयां करने के लिए शब्द नहीं है’।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे की शिक्षा पर पिता चंकी का बयान
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे कुछ वक्त पहले विवादों में आ गई थीं। दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर जो अपने को अनन्या की क्लासमेट बताते हुए आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस का यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्निया में गलत तरीके से एडमिशन हुआ था। इसके बारे में अनन्या ने कहा था कि उनका यूनिवर्सिटी में एडमिशन हो गया था लेकिन एक्टिंग के सपने के कारण वह पढ़ने नहीं जा पाईं। वहीं अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट किया था जिसमें वह नीचे बैठी हैं और उनके सामने मौजूद टेबल पर एडमिशन से जुड़े पेपर्स और सर्टिफिकेट दिखाई दे रहे थे। ऐसे में इस मामले पर अब चंकी पांडे ने रिएक्ट करते हुए बताया कि कैसे इस घटना ने उनकी बेटी को हिला कर रख दिया था। चंकी ने कहा- 'जब कॉलेज वाली यह घटना हुई तो उसने इस ठीक तरीके से हैंडल किया लेकिन कहीं न कहीं वह भी परेशान हो गई थी। उस वक्त मैंने उससे कहा कि उसे इस बारे में बोलना चाहिए और ज्यादा समय तक चुप नहीं रहना चाहिए।'

पढ़ें: पति रितेश को लेकर इस बात से डर रही हैं राखी सावंत, पहली बार बताया सास-ससुर से कैसे हैं रिश्ते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें