फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार के चर्चित स्टॉक ब्रोकर की बायोपिक का पोस्टर रिलीज, अभिषेक को मिला अजय देवगन का साथ

Tue, 17 Sep 2019 04:34 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द बिग बुल - फोटो : social media

अभिनेता अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'गुरु' मानी जाती है। साल 2007 में आई इस फिल्म ने अभिषेक को अभिनय और इंडस्ट्री में एक नया मुकाम दिलाया। धीरूभाई अंबानी की ज़िंदगी पर आधारित इस फिल्म को रिलीज करने से पहले निर्देशक मणिरत्नम को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था। अब अभिषेक बच्चन द बिग बुल नाम की फिल्म कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म अभिषेक के गिरते करियर ग्राफ को ऊपर उठाने में मदद करेगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द बिग बुल - फोटो : instagram

आज पोस्टर रिलीज से पहले अभिषेक ने बीते रोज मुहूर्त शॉट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो डालते हुए जूनियर बच्चन ने लिखा था, "और हम चले, एक नया सफर, एक नई शुरुआत। आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है।" सूत्रों की मानें तो यह फिल्म साल 1990 से साल 2000 के बीच घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी, जिनके कारण भारत की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया था। फिल्म की कहानी चर्चित स्टॉक-ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। हर्षद मेहता को साल 1992 में आर्थिक अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन
इस फिल्म अभिषेक बच्चन पर्दे पर हर्षद मेहता का किरदार निभाएंगे। सूत्र यह भी बताते हैं कि यह एक संयोग है कि अभिषेक जिस व्यक्ति की भूमिका निभाने जा रहे हैं, उसे स्टॉक मार्केट बिग बी कहा जाता था। साल 2007 में आई फिल्म गुरु में गुरुकांत देसाई का किरदार निभाने के बाद अब अभिषेक का यह दूसरा सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होने वाला है। कहानी में अभिषेक के किरदार को अवैध रूप से सामान बनाते, स्टॉक करते और बड़े पैमाने पर स्टॉक में हेराफेरी करते दिखाया जाएगा। हालांकि अभी फिल्म गुरु की तरह ही इस फिल्म के लिए भी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह फिल्म एक बायोपिक है या नहीं।

4 of 5
Ajay Devgn
फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी कर रहे हैं, वहीं अजय देवगन अपने खास निर्देशक इंद्र कुमार व फिल्ममेकर अशोक ठकेरिया साथ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं। बताया जाता है कि अर्जुन धवन और जूही चतुर्वेदी लिखित इस फिल्म की कहानी हर्षद मेहता के पूरे जीवन को ऊपर से लेकर नीचे तक जाने की कहानी को प्रदर्शित करेगी। साथ ही साल 1992 के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में हुई धोखाधड़ी को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harshad Mehta - फोटो : social media
शेयर बाजार के जादूगर कहे जाने वाले हर्षद मेहता के खिलाफ 27 आपराधिक आरोपों में से चार के लिए उसे दोषी ठहराया गया था और पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। 47 साल के हर्षद मेहता को 31 दिसंबर 2001 में ठाणे जेल से इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने के कारण हर्षद मेहता की मृत्यु हुई थी। पता चला है कि अभिषेक के साथ इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें