यामी गौतम की शादी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस साल 4 जून को उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी। यामी और आदित्य की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कोरोनावायरस में लॉकडाउन की वजह से उनके बॉलीवुड के दोस्त उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन सभी ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों बधाई दी। अपनी शादी के 22 दिन बाद अब यामी अपने पति आदित्य के साथ हिमाचल से मुंबई लौट आईं हैं, जहां उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
भारतीय पोशाक में नजर आईं यामी
जब यामी अपने पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो हर किसी की नजरें बस उन्ही पर ठहर गई। नई नवेली दुल्हन यामी गौतम ने हल्के गुलाबी रंग का प्रिंटेड सूट-सलवार पहना हुआ था। इसी के साथ उनके हाथों में चूड़ा था। इसके साथ ही यामी ने पैरों में पायल और बिछुए भी पहने हुए हैं, जो इस अभिनेत्री के लुक को पूरा कर रहे हैं। इस पूरे लुक में यामी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, उनके इस लुक को देखने के बाद उनसे प्रशंसकों की नजरें नहीं हट सकेंगी।