फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण ने सालों की सेविंग्स से खरीदा 5BHK लग्जरी फ्लैट, पत्नी संग जल्द होंगे शिफ्ट

Tue, 08 Dec 2020 02:07 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इंडियन आइडल 12 के हॉस्ट और गायक आदित्य नारायण ने अपने लिए एक नया 5बीएचके (5BHK) फ्लैट लिया है। एक दिसंबर को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने शादी की थी। श्वेता आदित्य की लव लाइफ हैं, जिनसे शादी करने के बाद आदित्य की शादी की खुशी दोगुनी हो गई।

शादी के बाद आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी के लिए एक नया लग्जरी फ्लैट खरीदा है, जिसमें वो जल्द ही शिफ्ट हो जाएंगे। आदित्य और श्वेता दस साल से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्या नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आदित्य ने मुंबई के अंधेरी में एक 5BHK फ्लैट लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस लग्जरी अपार्टमेंट के लिए आदित्य ने पांच करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। इनका यह नया घर इनके माता-पिता के घर से काफी नजदीक है। आदित्य ने नया घर लेने की खुशी सोशल मीडिया पर भी साझा की।

आदित्य ने लिखा कि मैंने अंधेरी में एक पांच कमरों वाला घर लिया है, जो माता-पिता की बिल्डिंग से तीन बिल्डिंग दूर है। हम यहां तीन-चार महीनों में शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, मैंने इस घर को लेने के लिए सालों से सेविंग्स की थी।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
आदित्य अग्रवाल ने अक्तूबर महीने में अपनी शादी का एलान किया था और अपने फैंस को चौका दिया था। आदित्य ने बताया था कि वो पिछले दस सालों से श्वेता अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप में थे। आदित्य ने बताया था कि हर रिश्ते की तरह उनकी रिश्ता भी उतार-चढ़ाव से भरा था। आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात फिल्म शापित के सेट पर हुई थी जहां उन्हें एक दूसरे को देखते ही प्यार हो गया था। 

4 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - desiclassybrides
बता दें कि कोविड-19 की वजह से आदित्य ने सभी लोगों को शादी में नहीं बुलाया था, इसके लिए उन्होंने अलग से शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। अपनी रिसेप्शन पार्टी में आदित्य नारायण गाते हुए दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आदित्य नारायण अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में गाना गाते नजर आ रहे थे। इसके अलावा आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने साथ में डांस भी किया और रिसेप्शन पार्टी को और यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram fan page
श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। कोविड-19 की वजह से श्वेता और आदित्य नारायण ने अपनी शादी में काफी कम लोगों को बुलाया था लेकिन टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए उन्होंने अलग से एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो मुंबई में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें