बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की जोड़ी वैसे तो हर अभिनेत्री के साथ खूब जमती है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनके साथ शाहरुख की जोड़ी 'मेड फॉर ईच अदर' नजर आती है। सबसे ज्यादा दर्शकों को शाहरुख के साथ काजोल ही जमती हैं। काजोल के बाद यदि किसी की बात की जाए तो वो नाम आता है अभिनेत्री जूही चावला का।