फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पुलिस अधिकारियों ने बॉलीवुड गानों पर किया जमकर डांस, वायरल हुआ दिवाली का वीडियो

Fri, 20 Nov 2020 06:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजीलैंड पुलिस - फोटो : Facebook: Wellington Indian Association Inc.
इस बार दिवाली का त्योहार हमेशा की तरह पूरे हर्ष और उल्लास से साथ मनाया गया। इस त्योहार की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। दिवाली को विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया। इस बीच दिवाली के त्योहार का सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
न्यूजीलैंड पुलिस - फोटो : Facebook: Wellington Indian Association Inc.
दरअसल न्यूजीलैंड के वेलिंगटन परिषद में दिवाली का त्योहार मनाया गया है। इस खास मौके पर वहां की पुलिस ने भारतीय गानों पर जमकर डांस किया है। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड पुलिस ने यह डांस बॉलीवुड के गानों पर किया है। उनके डांस के वीडियो को न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
न्यूजीलैंड पुलिस - फोटो : Facebook: Wellington Indian Association Inc.
वीडियो में न्यूजीलैंड के पुलिस अधिकारी बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह के गानों पर डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने वेलिंगटन परिषद में आयोजित हुए दिवाली कार्यक्रम में बॉलीवुड गाने 'कर गई चुल' और 'काला चश्मा' पर जमकर डांस किया है। पुलिस अधिकारियों के डांस को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने बॉलीवुड गानों पर डांस करने के लिए पहले से काफी रिहर्सल की थी। 

4 of 5
कपूर एंड संस - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारियों का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बात करें डांस करने वाले बॉलीवुड गानों की तो 'कर गई चुल' गाना साल 2016 में आई फिल्म कपूर एंड संस का है। इस गाने को बादशाह ने गाया था। जबकि यह गाना आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का फिल्माया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार-बार देखो - फोटो : file photo
वहीं 'काला चश्मा' गाना बॉलीवुड फिल्म बार बार देखो का है। इस गाने में बदशाह ने अपना रैप दिया है। जबकि अमर अर्शी और नेहा कक्कड़ ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। इस गाने को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया था। फिल्म बार बार देखो साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

पढ़ें: नंबर एक पर पहुंचा 'अनुपमां', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने भी टॉप पांच में बनाई जगह, देखें पूरी TRP लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें