फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर एक पर पहुंचा 'अनुपमां', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने भी टॉप पांच में बनाई जगह, देखें पूरी TRP लिस्ट

Fri, 20 Nov 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमां, तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे के कई सीरियल्स और शो हमेशा चर्चा में रहते हैं। यह शो दर्शकों द्वारा मिल रही लोकप्रियता की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन शो की लोकप्रियता का पता टीआरपी से चलता है। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने अपने 45वें हफ्ते की टीआरपी की रिपोर्ट जारी कर दिया है। इस बार ही टीआरपी रिपोर्ट पहले से काफी अलग है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमां - फोटो : File Photo
45वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में पहले नबंर पर स्टार प्लस का चर्चित सीरियल अनुपमां रहा है। यह सीरियल पिछली बार टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर और उससे पहले तीसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार अनुपमां सीरियल ने टीआरपी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अनुपमा को कुल 8547 इम्प्रेशंस मिले हैं। यह सीरियल जुलाई 2020 में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
टीआरपी के मामले में इस बार जीटीवी का सीरियल कुंडली भाग्य दूसरे नंबर पर रहा है। इससे पहले यह सीरियल नंबर एक पर था। यह शो लगातार टीआरपी के मामले में नंबर एक पर बना हुआ था। 'कुंडली भाग्य' को कुल 7175 इम्प्रेशंस मिले हैं। वहीं इस हफ्ते जी टीवी के बहुचर्चित सीरियल कुमकुम भाग्य ने अच्छी वापसी की है। 

4 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : file photo
45वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में कुमकुम भाग्य तीसरे नंबर रहा है। पिछले रिपोर्ट में यह सीरियल पांचवे स्थान पर था। जाहिर है कि कुमकुम भाग्य ने टीआरपी के मामले में बेहतरीन वापसी की है। इस सीरियल को कुल 6253 इम्प्रेशंस मिले हैं। वहीं छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर इस बार भी खुद को चौथे नंबर पर बनाए रखने में कामयाब रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : twitter
पिछले हफ्ते भी इंडियाज बेस्ट डांसर टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर था। यह शो इस बार भी चौथे नंबर पर ही है। इस शो को कुल 10296 इम्प्रेशंस मिले हैं। वहीं इस बार टीआरपी के मामले में जिसने अच्छी वापसी की है वह सब टीवी का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। यह शो 45वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में पांचवे नंबर पर रहा है। इस शो को कुल 5185 इम्प्रेशंस मिले हैं।

पढ़ें: मशहूर फोटोग्राफर डॉन मैकुलिन पर फिल्म बनाएंगी एंजेलिना जोली, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें