फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2023: छह महीने, 12 मेगा बजट फिल्में और दांव पर इन छह दिग्गज सितारों की किस्मत, देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 31 Dec 2022 04:48 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
2023 में आने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। बीता साल हिंदी सिनेमा के लिए बहुत खास नहीं रहा और कुल मिलाकर चार हिंदी फिल्में ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ और ‘दृश्यम 2’ ही ऐसी रहीं जिन्हें दर्शकों का प्यार मिला। नए साल के पहले छह महीने और रोचक होने वाले हैं। इन छह महीनों में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, अजय देवगन, रणवीर सिंह, प्रभास और आयुष्मान खुराना की किस्मत के इम्तिहान होने वाले हैं। नए साल के पहले छह महीनों में जिन फिल्मों को लेकर हिंदी सिनेमा की धुकधुकी अभी से तेज है, चलिए उनके बारे में महीनेवार आपको जानकारी देते हैं:
विज्ञापन

2 of 6
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जनवरी का दिलचस्प आसमान
नए साल के पहले महीने की 25 तारीख को रिलीज होने वाली शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ पर पूरी दुनिया में बसे भारतीय फिल्मप्रेमियों की निगाहें टिकी हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म से पहले 13 जनवरी को निर्देशक विशाल भारद्वाज और गायिका रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें- ITA AWARDS 2022: नए साल की पहली शाम ये सितारे उतरेंगे जमीं पर, छोटे पर्दे के कलाकारों का बड़ा धमाका
विज्ञापन

3 of 6
शहजादा, मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरवरी में शाहजादा का मैदान
साल 2023 का दूसरा महीना बीते साल के दो हिट सितारों कार्तिक आर्यन और अजय देवगन के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ की रीमेक ‘शहजादा’ से कार्तिक आर्यन के फैनबेस का एक और इम्तिहान होने वाला है, इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन भी हैं। 10 फरवरी को रिलीज होने जा रही निर्देशक रोहित धवन की इस फिल्म के अलावा 17 फरवरी को अजय देवगन की अरसे से प्रतीक्षित स्पोर्ट्स बायोपिक ‘मैदान’ रिलीज होगी।

4 of 6
तू झूठी मैं मक्कार, भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्च में कॉमेडी और एक्शन की दुकान
सर्दियां जब उत्तर भारत में कम हो रही होंगी तो बॉक्स ऑफिस का पारा बढ़ाने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर बड़े परदे पर उतरेंगे 8 मार्च को अपनी नई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ। निर्देशक लव रंजन की इस फिल्म के बाद मार्च के आखिरी शुक्रवार यानी 30 मार्च को अजय देवगन की एक्शन फिल्म ‘भोला’ रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद अजय देवगन ने ही किया है, ये दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक है।

इसे भी पढ़ें- Happy New Year Party Songs: इन गानों से करें नए साल का स्वागत, न्यू ईयर का जश्न होगा और भी शानदार
विज्ञापन

5 of 6
किसी का भाई किसी की जान, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ईद पर किसी का भाई, किसी की जान
नए साल 2023 में अप्रैल का महीना सलमान खान और रणवीर सिंह के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ईद के आसपास सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सलमान खान के साथ साथ ये फिल्म इसके निर्देशक फरहाद सामजी के भविष्य का फैसला भी करेगी। फरहाद की पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ सुपरफ्लॉप रही थी। इसी महीने बतौर निर्देशक करण जौहर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनकी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदिपुरुष, जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, फिर आदिपुरुष व जवान
साल 2023 के मई महीने में अभी किसी मेगा बजट हिंदी फिल्म की रिलीज तय नहीं है जबकि इसके अगले महीने जून में एक साथ चार महत्वपूर्ण फिल्में रिलीज की कतार में हैं। जून के पहले शुक्रवार को शाहरुख खान की एटली निर्देशित फिल्म ‘जवान’ रिलीज होनी है। इसके दो हफ्ते बाद भगवान राम के पराक्रमी स्वरूप पर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की बारी है। इस फिल्म में तेलुगू अभिनेता प्रभास के साथ सैफ अली खान और कृति सैनन भी दिखेंगे। लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ 23 जून को रिलीज होगी और इसके बाद कार्तिक आर्यन के करिश्मे का इम्तिहान होगा फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में 29 जून को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें