शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘देवा’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी लेफ्ट, राइट, सेंटर हर तरफ से खिंचाई शुरू कर दी है। लोग इसमें ‘कमीने’ से लेकर ‘हैदर’ और ‘कबीर सिंह’ तक के लक्षण देख रहे हैं। इधर, ‘देवा’ के टीजर में इसके निर्देशक रोशन एंड्रूज हिंदी सिनेमा के दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रहे तो उधर तेलुगू अभिनेता राम चरण की इसी हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ की चीरफाड़ अब तक जारी है। रविवार को जारी हुए फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर में भी दर्शकों को कुछ नया नजर नहीं आया।