सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री के पति ने बताया कि देर रात होने के कारण बदमाशों से उलझने के बजाए घर जाना ही सही समझा। लेकिन बदमाश बेखौफ होकर तेज रफ्तार में उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही हमने अपनी कार को घर के अंदर घुसाया तब तक दुस्साहसी बदमाशों ने भी अपनी कार को घर में घुसा दिया, और कार से निकल कर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने जान मारने की धमकी भी दी।