फिल्मों के बनने पर सिर्फ स्टार्स का करियर और प्रोड्यूसर्स का पैसा ही दांव पर नहीं लगा होता है बल्कि उन सभी लोगों की जिंदगी भी मझधार में होती है। जो कैमरे के पीछे काम कर रहे होते हैं। वो सभी वर्कर्स जिनके नाम दर्शकों को क्या बल्कि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को भी पता नहीं होते। ऐसे में मेकर्स इस बात का काफी ध्यान रखते हैं कि फिल्म के सेट पर कोई हादसा ना हो। लेकिन हम आपको ऐसी फिल्मों की शूटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शूटिंग सेट पर भयानक आग लगी थी। जिसमें लाखों का नुकसान तो हुआ ही, लोगों की जान भी गई।