फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले आईं देश के बंटवारे के वक्त की कहानियां, इन युवतियों ने रच डाली एक नई प्रेम कथा

Tue, 26 Jan 2021 01:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' - फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी के पहले की प्रेम कहानियों पर बना एक धारावाहिक सोमवार से छोटे परदे पर शुरू हो रहा है, जिसका शीर्षक होगा 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?'। यह कहानी तीन लड़कियों अमृत, राधा और वष्मा की है जिनकी जिंदगियां बिल्कुल अलग-अलग हैं। और, इन्हें अपने प्रेमी भी कुछ वैसे ही मिलते हैं। इन तीन लड़कियों का किरदार निभाने के लिए चुना गया है अभिनेत्री ग्रेसी गोस्वामी, प्रणाली राठौर और आंचल साहू को।
विज्ञापन

2 of 8
'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' - फोटो : अमर उजाला
टीवी के धारावाहिकों में अक्सर देखा जाता है कि कोई भी कहानी किसी एक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन, 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' धारावाहिक की कहानी तीनों लड़कियों में बराबर बांटी गई है। इसके निर्माताओं का कहना है कि उनके इस धारावाहिक में कोई भी एक मुख्य कलाकार नहीं है। कहानियों में पहले देखा जाता था कि वह घर के कई सदस्यों की कहानी होती थी।
विज्ञापन

3 of 8
बृज - फोटो : अमर उजाला
लेकिन, धीरे-धीरे लोगों ने कहानियों में मुख्य किरदारों को कम करना शुरू किया। आजकल हम देखते हैं कि हर कहानी किसी एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। धारावाहिक 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' की कहानी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान लिखनी शुरू की गई। अभिनेत्री आंचल साहू धारावाहिक 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' में वष्मा का किरदार निभा रही हैं।

4 of 8
वष्मा - फोटो : अमर उजाला
इस शो के बारे में आंचल बताती हैं कि इसमें सबसे अलग चीज है तो वह युग जिसकी यह कहानी है। आंचल ने कहा, 'होने को तो इसमें सब प्रेम कहानियां हैं, लेकिन हर एक प्रेम कहानी अलग है। प्यार करने वाले भी अलग हैं और उनके मकसद भी। एक प्रेम कहानी सिर्फ प्रेम करती है जबकि दूसरी थोड़ी जुनूनी है।

 
विज्ञापन

5 of 8
रणधीर - फोटो : अमर उजाला
एक जोड़ी को दोस्ती पर ही ज्यादा भरोसा है। और इनमें सबसे अलग वह समय है जिसमें ये प्रेम कहानियां चल रही हैं।' धारावाहिक 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' में ग्रेसी गोस्वामी निभा रही हैं अमृत साहनी का किरदार। अपने किरदार की तैयारियों के बारे में ग्रेसी बताती हैं कि उन्होंने सबसे ज्यादा काम अपनी हिंदी को ठीक करने में किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
राधा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेसी ने बताया, 'मुझे उस समय का कुछ नहीं पता था इसलिए मेरी पूरी टीम ने मेरे साथ बहुत मेहनत की है। मैं यहां एक लेखक की भूमिका निभा रही हूं। उसका सपना है कि उसकी कहानियां भी छपें लेकिन वह अपने परिवार से भी बहुत प्यार करती है। वह इतना प्यार करती है कि उनके लिए अपने सपने का भी बलिदान देने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन

7 of 8
उदय - फोटो : अमर उजाला
वहीं धारावाहिक में एक भोली भाली लड़की राधा का किरदार निभा रही हैं प्रणाली राठौर। प्रणाली ने अपने किरदार के बारे में बताया कि वह एक करतब करने वाली लड़की राधा के किरदार में हैं। प्रणाली ने कहा, 'उसका कोई परिवार नहीं है और उसका मामा उसे बोल देता है कि एक करतब दिखाने वाली से कभी कोई शादी नहीं करेगा। लेकिन, एक दिन एक खानदानी आदमी आकर खुद राधा से शादी के लिए पूछता है।
विज्ञापन

8 of 8
अमृत - फोटो : अमर उजाला
राधा बहुत भोली है और वह दुनियादारी के बारे में बहुत कम जानती है। वह शादी के लिए हां कर देती है। आगे उसकी यात्रा इस दुनियादारी को समझने में ही बीतेगी।' इस धारावाहिक में ग्रेसी, प्रणाली और आंचल के अलावा अभिनेता जान खान, शगुन पांडे और यश टोंक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें