फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार किड्स के नाम रहेगा साल 2018, जानिए कौन-कौन से चेहरे करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

Sun, 07 Jan 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dhadak
बॉलीवुड साल दर साल कुछ नए चेहरों के साथ नए साल का स्वागत करता है। 2018 में भी कई नए चेहरे बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही नए कलाकारों पर जो इस साल बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगे।

पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ही नहीं इन सेलिब्रिटीज के फैंस भी कर चुके हैं सनसनीखेज खुलासे
विज्ञापन

2 of 6
aayush sharma
आयुष शर्मा

सलमान खान के घर के दामाद यानी अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में अपनी पारी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आयुष शर्मा को सलमान स्वयं लांच कर रहे है।
विज्ञापन

3 of 6
Dhadak
ईशान खट्टर

अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान इस साल दो फिल्मों में नजर आएंगे। कथित तौर पर ईशान ईरानियन फिल्म निर्माता मजीद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'धड़क' ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। जहां ईशान-जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। 

4 of 6
karan deol
करण देओल

देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए तैयार है। सनी देओल के बेटे करण अपने पिता के नेतृत्व में फिल्म 'पल-पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन स्वयं सनी कर रहे है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस साल यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान
सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' में नजर आएंगी जो दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई देंगी। अभी से सारा अली खान ने मीडिया के बीच अपनी जगह बना ली है, जहां युवा कलाकार को अक्सर जिम से आते-जाते देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor
जान्हवी कपूर

फिल्म की घोषणा से पहले ही जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। जहां हर कोई जान्हवी के स्टाइल का मुरीद था और ये ही वजह कि जान्हवी को एक युवा फैशन डीवा के रूप में देखा जाता है। दिग्गज अभिनेत्री और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी बॉलीवुड के निर्माता करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से फिल्म उद्योग में अपने कदम रखेंगी। यह फिल्म प्रसिद्ध और सुपर हिट मराठी फिल्म 'सैराट' का रूपांतर है, जिसमें ईशान खट्टर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें