फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scoop Real Story: वेब सीरीज स्कूप की ये है असली कहानी, क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा के बारे में यहां जानें सबकुछ

Mon, 01 May 2023 05:15 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
जिगना वोरा, करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘स्कूप’ की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद मैचबॉक्स शॉट्स प्रोडक्शन कंपनी की ये अगली प्रस्तुति एक सच्ची घटना से प्रेरित है। मुंबई की चर्चित क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा की किताब 'बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रिजन' पर आधारित इस वेब सीरीज का काल खंड साल 2010 के आगे का वह वक्त है, जब मुंबई पुलिस और आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों की आपसी प्रतिद्वंदिता के चलते मुंबई अंडरवर्ल्ड के दो चर्चित नामों दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन गिरोह की सक्रियता एकदम से बढ़ गई थी। और, इसी बीच एक नामी पत्रकार ज्योतिर्मय डे की दिन दहाड़े हत्या हो गई। वेब सीरीज ‘स्कूप’ देखने से पहले चलिए आपको बताते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम के असली किरदार कौन कौन से हैं:
विज्ञापन

2 of 7
ज्योतिर्मय डे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिन दहाड़े पत्रकार की हत्या

11 जून 2011 के दिन मिड डे अखबार के 56 वर्षीय पत्रकार ज्योतिर्मय डे की मुंबई के पवई में हीरानंदानी गार्डन के पास गोली मार कर सरेआम हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की। अगले छह महीन में तमाम गिरफ्तारियां हुई। आखिरकार पुलिस पूछताछ में कथित रूप से पता चला कि हत्या की साजिश में एशियन एज अखबार की ब्यूरो चीफ जिगना वोरा का हाथ है। पुलिस के मुताबिक उसने ही गैंगस्टर छोटा राजन को इश हत्या के लिए उकसाया।

Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम

विज्ञापन

3 of 7
जिगना वोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिनगा वोरा खुद बन गई हेडलाइन

अक्सर अखबार के पहले पन्ने पर आने के लिए खबरें तलाशने वाली जिगना वोरा को पुलिस ने 25 नवंबर 2011 को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय जिगना 37 साल की थीं और उन पर आरोप लगा कि वह ज्योतिर्मय डे के बारे में सारी जानकारियां गैंगस्टर छोटा राजन को देती रही हैं। पुलिस ने दावा किया कि जिगना ने ही ज्योतिर्मय डे का पता और गाड़ी का नंबर छोटा राजन से साझा किया था।

Palak Tiwari: डेटिंग की अफवाहों पर पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताया असल जिंदगी में इब्राहिम संग कैसा है रिश्ता

4 of 7
पुलिस हिरासत में जिगना वोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गिरफ्तारी के बाद का घटनाक्रम

गिरफ्तारी के बाद साल 2012 में मुंबई पुलिस ने जिगना के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कई और आरोप लगाए। पुलिस ने दावा किया कि जिंगना ने गैंगस्टर छोटा राजन को तीन बार फोन मिलाया था। जिगना पर ज्योतिर्मय डे  के साथ पेशेवर प्रतिद्वंद्विता का आरोप लगा और पुलिस ने अदालत में कहा कि इसी कारण उसने छोटा राजन को उकसाने का काम किया। जिगना 27 जुलाई 2012 को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुईं। जिगना को जमानत मिलने के तीन साल बाद छोटा राजन की इंडोनेशिया में गिरफ्तारी हुई।

A R Rahman: लाइव चल रहा था ए आर रहमान का शो, अचानक पहुंची पुलिस और इस वजह से बंद करा दिया कॉन्सर्ट

विज्ञापन

5 of 7
जिगना वोरा - फोटो : सोशल मीडिया
साजिश या महज एक संयोग

जिगना को जमानत मिलने का मुख्य आधार रहा उनका एकल मां होना। उन पर उस समय एक छोटे बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी थी। अपनी सफाई में जिगना का कहना था कि वह सिर्फ एक साक्षात्कार के लिए छोटा राजन को कॉल कर रही थी। जिगना की इस बात का मिड डे के तत्कालीन कार्यकारी संपादक सचिन कलबाग ने भी समर्थन किया। फिर ये पूरा मामला सीबीआई के पास गया। अदालत में जिगना के खिलाफ लगाए गए आरोप सबूतों के अभाव में साबित नहीं हो सके और जिगना को साल 2018 में इस केस से बरी कर दिया गया।

Jogira Sara Ra Ra Trailer: नवाजुद्दीन की फिसली जुबान, बोले- रियल लाइफ में भी कभी रोमांस का मौका नहीं मिला
विज्ञापन

6 of 7
बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रिजन - फोटो : सोशल मीडिया

किताब के पन्नों में समेटा दर्द

'बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रिजन' में जिगना ने लिखा है कि कैसे शुरुआत में कुछ दिन वह जेल का खाना नहीं खा पा रही थीं। खाने का हाल देख कर वह कई बार रोने लगतीं। दुख इस बात का भी था कि बिना किसी गलती के उन पर इतना बड़ा आरोप लगाया गया। उन्होंने लिखा है कि जेल में हर दिन दो लोगों की जोड़ी बनाई जाती थी जैसे दो खूनी एक साथ, या दो चोर एक साथ लेकिन उन्हें किसी के साथ नहीं रखा जाता था। पूरे जेल में वह अकेली थी जिस पर मकोका लगाया गया था। जेल में लोगों को लगता था कि जिगना एक आतंकवादी हैं। उनकी ये किताब साल 2019 में प्रकाशित हुई।

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजय राउतरे ऑफ मैचबॉक्स पिक्चर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किताब से परदे तक तक पहुंची कहानी

अपनी दमदार कहानियों के लिए पहचान बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स ने जिगना वोरा की इस किताब पर वेब सीरीज बनाने के अधिकार खरीदे तब भी ये खबर खूब चर्चा में रही थी। सीरीज में जिगना वोरा से प्रेरित किरदार अभिनेत्री करिश्मा तन्ना निभा रही हैं। करिश्मा ने साल 2001 में टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपना करियर शुरू किया था। ज्योतिर्मय डे पर आधारित एक पत्रकार का किरदार वेब सीरीज ‘स्कूप’ में प्रोसेनजीत चटर्जी ने निभाया है। हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘जुबली’ में इन दिनों उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें