फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Warrant: ब्लैक वारंट का ट्रेलर रिलीज, तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे की कहानी, शशि कपूर के पोते का डेब्यू

Fri, 03 Jan 2025 01:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Black Warrant Trailer Release: ब्लैक वारंट का खौफनाक ट्रेलर आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। 10 जनवरी को रिलीज होने वाली इस सीरीज में शशि कपूर के पोते जहान कपूर नजर आएंगे। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। आज ब्लैक वारंट के दमदार ट्रेलर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक वारंट का ट्रेलर हुआ जारी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म 'ब्लैक वारंट' का दमदार ट्रेलक आज रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में कुणाल कपूर के बेटे और शशि कपूर के पोते जहान कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें वह तिहाड़ के जेलर रहे सुनील गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शशि कपूर के पोते हैं जहान कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माताओं ने 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर जारी कर प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। प्रशंसकों को ब्लैक वारंट का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। जहान की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' का प्रीमियर 10 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
जहान कपूर का है बॉलीवुड डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माताओं ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'तिहाड़ की भयानक जेल में कौन डर जाएगा और कौन लड़ जाएगा? कुछ वास्तविक घटनाओं पर आधारित।' इसकी कहानी लेखक सुनील गुप्ता की लोकप्रिय किताब 'ब्लैक वारंट' पर आधारित है। विक्रमादित्य मोटवानी इस सीरीज के सह-निर्माता भी हैं।
Ram Charan: राम चरण ने गेम चेंजर के लिए फीस में की कटौती, डबल रोल के लिए ली इतनी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान
 

4 of 5
ब्लैक वारंट 10 जनवरी को होगी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
जहान के अलावा इस सीरीज में अभिनेता राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर, सिद्धांत गुप्ता और राजश्री देशपांडे समेत कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।
Shahid Kapoor: देवा के सेट पर शाहिद कपूर ने कमीने के गाने 'ढेंन टें णा' पर दिखाए डांस मूव्स, फैंस हुए दीवाने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक वारंट में दिखाई जाएगी तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे की अनकही कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा, “ब्लैक वारंट ने हमें एक ऐसी दुनिया का पता लगाने का अवसर प्रदान दिया, जो अक्सर दृश्यों से छिपी रहती है- जो कठिन, जटिल और विरोधाभासों से भरी है। तिहाड़ जेल के माध्यम से सुनील के इस सफर को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और कॉन्फ्लुएंस मीडिया के साथ साझेदारी ने हमें एक ऐसी कहानी तैयार करने की अनुमति दी जो कच्ची, मनोरंजक और गहराई से मानवीय है। मैं दर्शकों द्वारा इस शक्तिशाली कहानी के भीतर की मानवता और धैर्य को उजागर करने का इंतजार नहीं कर सकता।"
Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिया सुपरस्टार को मशवरा, 50 साल की उम्र तक करते रहना काम, फिर चाहे जो हो अंजाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें