फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में नील नितिन मुकेश ने निभाया था गोविंदा के बचपन का किरदार, तस्वीर देख फैंस हो रहे क्यूटनेस के दीवाने

Sat, 30 Jan 2021 06:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नील नितिन मुकेश - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने बाल कलाकर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, कुणाल खेमू जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है।  एक्टर नील नितिन मुकेश भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी बहुत साल पहले एक फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया था जिसमें उन्होंने गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।इसके अलावा वो अपनी निजी जिंदगी के किस्से भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उस बारे में बताया जब उन्होंने एक फिल्म में गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था। अब नील का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : Social Media
उस फिल्म का नाम है 'जैसी करनी वैसी भरनी' जिसमें गोविंदा हीरो के किरदार में थे। 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म में नील ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। नील के फैन ने एक ट्वीट में  वो तस्वीर साझा की है जिसमें एक छोटा सा लड़का स्टेज पर खड़ा माइक पर गाना गाता नजर आ रहा है। ये छोटा लड़का कोई और नहीं बल्कि नील नितिन मुकेश हैं। खुद नील भी अपनी इस पुरानी तस्वीर को देखकर काफी उत्साहित हो गए।

4 of 5
Neil Nitin Mukesh
नील ने फिल्म में गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था और ये उनका कैमियो रोल था। नील के साथ ये तस्वीर साझा करते हुए उनके फैन ने लिखा, 'यूट्यूब पर मुझे ये रैंडम फिल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' मिली और तब मुझे लगा कि इस लड़के का चेहरा नील नितिन मुकेश से काफी मिलता जुलता है। फैन का ये ट्वीट देखकर नील को हंसी आ गई'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neil Nitin Mukesh
नील ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'ये रैंडम फिल्म उन दिनों की ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। जिसे निर्देशक विमाल कुमार जी ने बहुत खूबसूरती से डायरेक्ट किया था और इसमें बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया था कि परिवार के रिश्ते कितने खास होते हैं।इस नगीने का हिस्सा रहने के लिए हमेशा खुद पर फक्र रहेगा'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें