फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने शुरू की 'कागज 2' की तैयारी, को-स्टार के साथ साझा की तस्वीर

Sun, 03 Jul 2022 06:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर, दर्शन कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। वह अक्सर अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी फोटोज शेयर करते रहते हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 के कोस्टार के साथ एक फोटो अपलोड की है। ये एक मोनोक्रोम तस्वीर है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह दर्शन कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज में देका जा सकता है कि अनुपम खेर, दर्शन कुमार के साथ जिम में अपने फैंस को फिटनेस गोल देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- 'शांत मन आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास लाता है!" मेरे दोस्त, सह-अभिनेता और जिम पार्टनर के साथ'।

विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में #वर्कआउट #जिम और #कागज 2 लिखा। बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर ने कुछ ही दिन पहले अपनी आगामी फिल्म कागज 2 का एलान किया है। इससे पहले साल 2021 में पंकज त्रिपाठी की फिल्म आई थी 'कागज'। ये फिल्म एक ऐसी सच्चाई पर आधारित है, जिसे लगभग हर कोई जनता तो है बस ध्यान नहीं देना चाहता है। 'कागज 2' इसी फिल्म का सीक्वल है।

विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आईबी 71 में विद्युत जामवाल के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी। इसके अलावा पिछले दिनों उन्हें विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था। ये मूवी कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें