नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'विजय' और 'जैसी करनी वैसी भरनी' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। बतौर मुख्य अभिनेता नील ने फिल्म जॉनी गद्दार से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा नील, जॉन- कटरीना के साथ 'न्यूयॉर्क', प्रभास- श्रद्धा के साथ 'साहो' के साथ ही कई अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।